Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समाना में स्कूल वाहनों पर कार्रवाई: 66 चालान, 4 जब्त, 1.75 लाख जुर्माना

पटियाला  | पटियाला जिले के समाना में प्रशासन ने स्कूलों की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर बबनदीप सिंह वालिया ने बताया कि सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी को कड़ाई से लागू कराने के लिए 8 निजी स्कूलों के वाहनों की जांच की गई। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई, जिसके चलते 82 में से 66 वाहनों के चालान किए गए, 4 गाड़ियों को जब्त किया गया और करीब 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव के निर्देश पर एसडीएम ऋचा गोयल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। 7, 9 और 11 जुलाई को तीन दिन में अलग-अलग स्कूलों की जांच की गई।

जांच के दौरान पोक्सो एक्ट और स्कूल बैग नीति के तहत भी स्कूलों में निरीक्षण हुआ और शिक्षकों को जागरूक किया गया। एसडीएम ऋचा गोयल ने स्पष्ट किया कि स्कूलों को 10 दिन का समय दिया गया है। यदि तय समय में कमियां दूर नहीं की गईं, तो अगली कार्रवाई और सख्त होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीपावली पर सोलन में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, निर्धारित स्थलों पर ही मिलेगी अनुमति

सोलन-:दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन सोलन ने जन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये आदेश...

HPU में शिक्षक संघ का आंदोलन 54वें दिन भी जारी, वित्तीय स्वायत्तता को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षक कल्याण संघ का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलन के 54वें दिन भी शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े विधेयक को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। संघ ने मांग उठाई है कि विधेयक के सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन किया जाए और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं...

लुधियाना में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण :एक सप्ताह से खराब हवा, आठ महीने में सीओपीडी और अस्थमा के 941 नए मरीज मिले

Summer express, लुधियाना। धान की कटाई और थ्रेशिंग का काम तेज होने के साथ ही लुधियाना की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। आसपास के जिलों में पराली जलाने की घटनाओं के बीच औद्योगिक नगरी की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। 26 अक्टूबर को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 126...

गुवाहाटी में होटल के लीज विवाद ने लिया खूनी रूप : पांच लोगों की हत्या ,आरोपी गिरफ्तार

Summer express,गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में होटल को लीज पर देने से जुड़े विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सोमवार रात होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी में होटल मालिक के परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए...

NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसी, यातायात डायवर्ट…पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -: बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के समीप सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंसने की घटना के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आम जनता की सुविधा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.