Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुशल युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: योगी सरकार देगी रोजगार और स्वरोजगार के नए मौके

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय कौशल मेला और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के 75 जिलों से आए युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशल युवा आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत हैं और केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अब तक 50 लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देकर डिजिटल रूप से सशक्त बना चुकी है।

योगी ने युवाओं से निराश न होने की अपील करते हुए कहा कि अगर सही प्रशिक्षण और मेहनत हो तो सफलता की नई कहानी लिखी जा सकती है। उन्होंने ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) और ‘मुख्यमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान’ योजनाओं का ज़िक्र करते हुए बताया कि इनसे लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में राज्य में 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे हैं, जिससे लाखों नौकरियां पैदा हो रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

अमृतसर में गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

Summer express, अमृतसर । अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चीते कलां में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहा था, तभी उस पर गोलियां चला दी गईं। इस हमले में उसके साथ मौजूद दोस्त रणजीत सिंह भी गोली लगने...

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा :आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट ,60 से अधिक ट्रेनें रद्द

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने से तटीय राज्यों में खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और विशाखापत्तनम से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके 28 अक्टूबर की...

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.