Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा नगर परिषद में औचक निरीक्षण, एक कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर नोटिस जारी

summer express , सिरसा। नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति और समय पर कार्यालय पहुंचने की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में अधिकांश कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर मौजूद मिले, जबकि एक कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया। संबंधित कर्मचारी को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया है।

चेयरमैन ने बताया कि स्टाफ में बदलाव के बाद कर्मचारियों के समय पर कार्यालय पहुंचने में सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में आने वाले लोगों के काम समय पर हों, इसके लिए कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करना जरूरी है।

शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि आमजन अपने जरूरी कार्यों के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे समय पर कार्यालय आएं और लोगों की समस्याओं व शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही और बिना अनुमति गैरहाजिरी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में निरीक्षण के दौरान किसी कर्मचारी की लापरवाही या अनधिकृत अनुपस्थिति सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय की कार्यप्रणाली बेहतर बनाने और आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 11 के पार्षद राजन शर्मा भी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.