Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में 120 करोड़ से बनेगा सर्किट हाउस, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

summer express ,कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  ब्रह्मसरोवर के समीप 120 करोड़ रुपये की लागत से सर्किट हाउस बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर और ड्रोन शो में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरती सेवा और सामर्थ्य का संदेश दे रही है। रक्तदान के जरिए लोगों की जान बचाने का संकल्प लिया जा रहा है, वहीं ड्रोन शो के माध्यम से तकनीक, नवाचार और नए भारत की क्षमताओं की झलक दिखाई गई। उन्होंने कहा कि रक्तदान निस्वार्थ सेवा का कार्य है और यह गीता के कर्मयोग के संदेश को जीवन में उतारने का बेहतर उदाहरण है।

नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत प्रदेशभर में सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि इसका संदेश हर वर्ग और प्रदेश के हर क्षेत्र तक पहुंचाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में इस समय 154 ब्लड सेंटर संचालित हैं। पिछले वर्ष 3 लाख 30 हजार यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन प्रदेश में लक्ष्य से अधिक 4.50 लाख यूनिट से ज्यादा रक्त एकत्र किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक रक्तदान के लिए हरियाणा को केंद्र सरकार की ओर से लगातार दूसरी बार रक्तदान में उत्कृष्टता पुरस्कार मिला है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों को निशुल्क सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की सुविधा उपलब्ध कराने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में भर्ती डेंगू मरीजों को 11 हजार रुपये की प्रतिपूर्ति भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान प्रत्येक हरियाणवी का अभियान है। उन्होंने नागरिकों और सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने ड्रोन शो को तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ते हरियाणा तथा नए भारत की प्रगति का प्रतीक बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.