Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कालका चौक पर तैयार हुआ भव्य वामन द्वार, अंबाला की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को मिलेगी नई पहचान


summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर के कालका चौक की पहचान अब भव्य वामन द्वार से भी होगी। शहर के प्रवेश मार्ग पर बनाया गया वामन द्वार पूरी तरह तैयार हो गया है। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाने वाला यह द्वार शहर में आने वाले लोगों के लिए नया आकर्षण बनेगा। अंबाला में वामन द्वादशी मेले की तैयारियों के बीच इस द्वार का निर्माण कराया गया है।

वामन द्वार के तैयार होने के अवसर पर अंबाला शहर की मेयर अक्षिता सैनी समेत भाजपा के पार्षद और नेता मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने द्वार के निर्माण के लिए पूर्व मंत्री असीम गोयल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।

मौके पर भाजपा नेताओं और पार्षदों ने वामन द्वार को लेकर विपक्ष की ओर से किए जा रहे राजनीतिक दावों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि अंबाला शहर की जनता ने जिन विधायक और सांसद को चुना है, वे शहर के विकास के लिए क्या कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अंबाला का पारंपरिक वामन द्वादशी मेला इस बार 21 सितंबर से शुरू होना है। मेले से पहले कालका चौक पर नए स्थायी द्वार के तैयार होने से शहर के लोगों में भी उत्साह है। इस मौके पर भाजपा पार्षद गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और भाजपा नेता सुंदर ढींगरा ने भी अपनी बात रखी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कालका चौक पर तैयार हुआ भव्य वामन द्वार, अंबाला की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को मिलेगी नई पहचान

summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर के कालका चौक की पहचान अब भव्य वामन द्वार से भी होगी। शहर के प्रवेश मार्ग पर बनाया गया वामन द्वार पूरी तरह तैयार हो गया है। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाने वाला यह द्वार शहर में आने वाले लोगों के लिए नया आकर्षण बनेगा। अंबाला में वामन...

हरियाणा के मीटर रीडर अनिल विज के आवास पहुंचे, नौकरी सुरक्षा समेत रखीं कई मांगें

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में बिजली मीटर रीडर अपनी मांगों को लेकर अंबाला पहुंचे। मीटर रीडरों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास के बाहर एकत्र होकर अपनी लंबित मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने नौकरी की सुरक्षा, ठेका प्रथा समाप्त करने और उन्हें सीधे...

अंबाला में हाईवे पर CGC यूनिवर्सिटी की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 35 छात्र बाल-बाल बचे

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहीदी स्मारक के पास सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। हाईवे पर छात्रों को चढ़ाने के लिए खड़ी CGC यूनिवर्सिटी मोहाली की बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक के पीछे चल रहा टेंपो ट्रैवलर भी...

पैसों के विवाद में 15-20 युवकों ने किया हमला :एक की टांग में गंभीर चोट, बाइक भी तोड़ी

summer express, फतेहाबाद। भूना मोड़ के पास  देर रात पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर 15 से 20 युवकों द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से युवकों पर हमला किया। इस दौरान हैप्पी नामक युवक गंभीर रूप से...

खारा बरवाला हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार: अब तक 6 पकड़े, SC/ST एक्ट की धारा जुड़ी

summer express, फतेहाबाद। थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। नए आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने जांच के दौरान मामले में एससी-एसटी एक्ट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.