Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुष्कर्म केस में समझौते के नाम पर तीन लाख लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

summer express , कैथल। दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू, कृष्ण निवासी मटौर और दुष्कर्म मामले की शिकायतकर्ता महिला मोनिका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने मामले में समझौता कराने के नाम पर पीड़ित पक्ष से रकम ली और बाद में और पैसे की मांग करते हुए धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक मोनिका ने 31 दिसंबर 2025 को सिविल लाइन थाना में अनिल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी दौरान हत्या के मामले में जेल में बंद पप्पू की अनिल से मुलाकात हुई। आरोप है कि पप्पू ने अनिल को उसका मामला पैसे लेकर समझौते के जरिए खत्म कराने का भरोसा दिया।

जमानत पर बाहर आने के बाद पप्पू ने कृष्ण को इस मामले में मध्यस्थ बनाया। कृष्ण मोनिका का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोप है कि कृष्ण ने अनिल के पक्ष से समझौते के लिए रकम की मांग की। पुलिस के अनुसार पप्पू ने कृष्ण के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पुलिस कर्मचारियों को विजिलेंस के जरिए फंसाने की कोई योजना बनाई गई थी।

शिकायत के अनुसार  कैथल कोर्ट परिसर में तीन लाख रुपये दिए गए थे। आरोप है कि पप्पू ने यह रकम अपने पास रख ली और मोनिका को नहीं दी। इसके बाद कथित तौर पर और पैसे की मांग की गई तथा रकम नहीं देने पर अनिल को 10 साल की सजा होने की बात कहकर दबाव बनाया गया।

 मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और एंटी नारकोटिक्स सेल ने सिविल लाइन थाना के हेड कांस्टेबल सुदेश के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस तीन लाख रुपये के लेन-देन, बातचीत की रिकॉर्डिंग और मामले में प्रत्येक आरोपी की भूमिका की जांच करेगी। 

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दुष्कर्म केस में समझौते के नाम पर तीन लाख लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

summer express , कैथल। दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू, कृष्ण निवासी मटौर और दुष्कर्म मामले की शिकायतकर्ता महिला मोनिका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर आरोप है...

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी हत्या की वजह: 17 वर्षीय अरमान की जान गई, दो नाबालिग पकड़े गए

summer express , रोहतक। महम में सांगी धनपत सिंह के पड़पोते 17 वर्षीय अरमान की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार अरमान की इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बातचीत होती थी। युवती...

कलायत में पंजाबी गायक आरनेत की शूटिंग में हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिस सख्त

summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल के कलायत क्षेत्र में पंजाबी गायक आरनेत की फिल्म और म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान बिना अनुमति हथियारों का प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर शूटिंग से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद कैथल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के...

जगाधरी में ताबड़तोड़ फायरिंग: एक की मौत; दो घायल, हमलावर फरार

summer express, यमुनानगर। जगाधरी थाना क्षेत्र के खारवन चौक पर  देर रात हुई फायरिंग में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गांव मंधार निवासी...

पांची जाटान आंगनबाड़ी में बच्चों के आहार पर सवाल, एक्सपायरी चॉकलेट और कीड़े मिलने का आरोप

summer express , सोनीपत। पांची जाटान गांव की आंगनबाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए पहुंचाए गए प्रोटीन मिल्क बार चॉकलेट एक्सपायरी थे, जबकि खील में कीड़े मिले। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.