Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कलायत में पंजाबी गायक आरनेत की शूटिंग में हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिस सख्त

summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल के कलायत क्षेत्र में पंजाबी गायक आरनेत की फिल्म और म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान बिना अनुमति हथियारों का प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर शूटिंग से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद कैथल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

पुलिस के अनुसार शूटिंग के दौरान हथियारों का प्रदर्शन किए जाने से आमजन में भय का माहौल पैदा होने की आशंका है। मामले में फिल्म के डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर परम चहल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। पुलिस का कहना है कि जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कैथल हेडक्वार्टर के डीएसपी बीर भान ने लोगों और फिल्म शूटिंग से जुड़े लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का अनावश्यक प्रदर्शन न करें। उन्होंने कहा कि हथियारों का सार्वजनिक या अनावश्यक प्रदर्शन कानूनन कार्रवाई का कारण बन सकता है।

डीएसपी ने कहा कि कैथल पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस सोशल मीडिया पर सामने आने वाली ऐसी गतिविधियों पर भी नजर रख रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दुष्कर्म केस में समझौते के नाम पर तीन लाख लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

summer express , कैथल। दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू, कृष्ण निवासी मटौर और दुष्कर्म मामले की शिकायतकर्ता महिला मोनिका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर आरोप है...

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी हत्या की वजह: 17 वर्षीय अरमान की जान गई, दो नाबालिग पकड़े गए

summer express , रोहतक। महम में सांगी धनपत सिंह के पड़पोते 17 वर्षीय अरमान की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार अरमान की इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बातचीत होती थी। युवती...

कलायत में पंजाबी गायक आरनेत की शूटिंग में हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिस सख्त

summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल के कलायत क्षेत्र में पंजाबी गायक आरनेत की फिल्म और म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान बिना अनुमति हथियारों का प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर शूटिंग से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद कैथल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के...

जगाधरी में ताबड़तोड़ फायरिंग: एक की मौत; दो घायल, हमलावर फरार

summer express, यमुनानगर। जगाधरी थाना क्षेत्र के खारवन चौक पर  देर रात हुई फायरिंग में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गांव मंधार निवासी...

पांची जाटान आंगनबाड़ी में बच्चों के आहार पर सवाल, एक्सपायरी चॉकलेट और कीड़े मिलने का आरोप

summer express , सोनीपत। पांची जाटान गांव की आंगनबाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए पहुंचाए गए प्रोटीन मिल्क बार चॉकलेट एक्सपायरी थे, जबकि खील में कीड़े मिले। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.