Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी हत्या की वजह: 17 वर्षीय अरमान की जान गई, दो नाबालिग पकड़े गए

summer express , रोहतक। महम में सांगी धनपत सिंह के पड़पोते 17 वर्षीय अरमान की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार अरमान की इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बातचीत होती थी। युवती के भाइयों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने अरमान को बातचीत बंद करने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

पुलिस के अनुसार इसके बाद अरमान की हत्या की साजिश रची गई। मामले में शामिल दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को फरीदाबाद स्थित किशोर गृह भेजने के आदेश दिए गए।

महम थाना प्रभारी सतपाल सिंह के मुताबिक अरमान मूल रूप से गांव निंदाना का रहने वाला था। उसने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। इसके बाद वह भिवानी के कैरू गांव में अपनी बहन के पास रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को अरमान अपना जन्मदिन मनाने के लिए निंदाना आया था। उसके गांव पहुंचने की जानकारी आरोपियों को भी हो गई। इसके बाद कथित तौर पर अरमान को महम के हुडा सिटी पार्क में मिलने के लिए बुलाया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एक अन्य साथी के साथ पार्क पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अरमान को पहले से आमने-सामने नहीं जानते थे। पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी साजिश, आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दुष्कर्म केस में समझौते के नाम पर तीन लाख लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

summer express , कैथल। दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू, कृष्ण निवासी मटौर और दुष्कर्म मामले की शिकायतकर्ता महिला मोनिका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर आरोप है...

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी हत्या की वजह: 17 वर्षीय अरमान की जान गई, दो नाबालिग पकड़े गए

summer express , रोहतक। महम में सांगी धनपत सिंह के पड़पोते 17 वर्षीय अरमान की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार अरमान की इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बातचीत होती थी। युवती...

कलायत में पंजाबी गायक आरनेत की शूटिंग में हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिस सख्त

summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल के कलायत क्षेत्र में पंजाबी गायक आरनेत की फिल्म और म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान बिना अनुमति हथियारों का प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर शूटिंग से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद कैथल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के...

जगाधरी में ताबड़तोड़ फायरिंग: एक की मौत; दो घायल, हमलावर फरार

summer express, यमुनानगर। जगाधरी थाना क्षेत्र के खारवन चौक पर  देर रात हुई फायरिंग में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गांव मंधार निवासी...

पांची जाटान आंगनबाड़ी में बच्चों के आहार पर सवाल, एक्सपायरी चॉकलेट और कीड़े मिलने का आरोप

summer express , सोनीपत। पांची जाटान गांव की आंगनबाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए पहुंचाए गए प्रोटीन मिल्क बार चॉकलेट एक्सपायरी थे, जबकि खील में कीड़े मिले। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.