Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डबुआ के विश्वास स्कूल में चोरी, 4.80 लाख कैश और चार लैपटॉप ले गए चोर

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी स्थित विश्वास स्कूल में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर स्कूल परिसर से करीब 4 लाख 80 हजार रुपये की नकदी, चार लैपटॉप और एक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। चोरी की वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में तीन संदिग्ध चोर नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि चोर रात करीब तीन बजे स्कूल परिसर में दाखिल हुए और वहां रखी नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्कूल प्रबंधन को चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

स्कूल संचालक प्रदीप के अनुसार चोरी के कारण स्कूल को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि चोर नकदी के अलावा लैपटॉप और मोबाइल फोन भी ले गए। पुलिस की जांच के बाद चोरी की कुल संपत्ति और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

वहीं, शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसआईआर पर चर्चा से क्यों भाग रही कांग्रेस, संसद में दे जवाब : अमित शाह

Summer express, करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने के लिए तैयार है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र...

फरीदाबाद के सेक्टर-21सी में मिला आठ फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Summer express, फरीदाबाद। शहर के रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की मौजूदगी लगातार बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। सेक्टर-21सी में करीब आठ फीट लंबा अजगर दिखाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और...

हिमकेयर में बड़ा बदलाव: अब 10 लाख तक मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कवर, नरेश चौहान का भाजपा पर हमला

भाजपा की एकजुटता पर उठाए सवाल, कहा- पांच गुटों में बंटी पार्टी अब दिखा रही एक होने का दिखावा Summer express/शिमला-संजू-:हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार प्रदेश की महत्वाकांक्षी हिमकेयर योजना में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। अब इस योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये तक...
Summer Express - धर्मशाला बस अड्डा परियोजना पर सरकार सख्त,कंपनी ने निर्माण नहीं किया तो होगी कार्रवाई : डिप्टी सीएम

एचआरटीसी के 8500 पेंशनरों को 3% महंगाई भत्ते की सौगात, मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों को दिए आदेश

Summer express/शिमला-: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने निगम के करीब 8500 पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने का फैसला लिया है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निगम के अधिकारियों को जल्द आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के...

रेणुका झील के 100 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियों पर हाईकोर्ट की रोक, मेले के लिए जारी किए सख्त निर्देश

Summer express/शिमला:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने आगामी रेणुका जी मेले के आयोजन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए झील और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि रेणुका जी झील, परशुराम ताल और पवित्र परिक्रमा मार्ग के 100 मीटर के दायरे में किसी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.