Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयंती पर पिता को याद कर भावुक हुए विधायक विवेक शर्मा, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Summer express/ऊना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरुष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. पंडित रामनाथ शर्मा की जयंती पर राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर जोगी पंगा स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स और सहायिका बहनों को सम्मानित किया।

अपने पिता को याद करते हुए विधायक विवेक शर्मा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि स्व. पंडित रामनाथ शर्मा ने अपना पूरा जीवन कुटलैहड़ क्षेत्र और जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। उनके लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम थी और क्षेत्र का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता रहा।विवेक शर्मा ने कहा, “पिताजी का आशीर्वाद हमेशा मेरे और मेरे परिवार पर बना रहे, यही मेरी प्रार्थना है। मैं हर दिन आसमान के सितारों में अपने पिता के दर्शन करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।”

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा

विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स और सहायिकाओं की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों तक स्वास्थ्य, पोषण, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा जनजागरूकता से जुड़ी सेवाएं पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि स्व. पंडित रामनाथ शर्मा की सोच भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाने की रही। उनकी जयंती पर समाज के लिए निरंतर कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

पिता के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि : विवेक शर्मा

विवेक शर्मा ने कहा कि स्व. पंडित रामनाथ शर्मा ने अपने सार्वजनिक जीवन में कुटलैहड़ की बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास के लिए कार्य किया। उनके संस्कार और जनसेवा की भावना आज भी उन्हें जनता के बीच रहकर कार्य करने की प्रेरणा देती है।उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता को अपना परिवार मानते हुए वह क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। पिता के बताए सेवा और विकास के मार्ग पर चलना ही उनके लिए स्व. पंडित रामनाथ शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम के दौरान स्व. पंडित रामनाथ शर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.