Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फ्री-होल्ड शुल्क और संपत्ति अधिकारों को लेकर सरकार से स्पष्ट नीति की मांग, बाजारों में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Summer express/अंबाला -: अंबाला छावनी के एक्साइज एरिया में संपत्तियों के मालिकाना हक का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। वर्षों से अपने घरों और दुकानों में रह रहे परिवारों की संपत्ति संबंधी समस्याओं को लेकर टीम चित्रा की संस्थापक एवं नेत्री चित्रा सरवारा ने ‘आजाद अंबाला कैंपेन’ के तहत बाजारों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।इसी कड़ी में बजाजा बाजार और बर्तन बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों से उनकी समस्याएं और सुझाव लिए गए। अभियान के दौरान स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने संपत्ति की रजिस्ट्री, स्वामित्व हस्तांतरण, फ्री-होल्ड प्रक्रिया और अन्य प्रशासनिक अड़चनों को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखीं। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के अनुसार, बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर मांगों के समर्थन का भरोसा दिलाया।

चित्रा सरवारा ने कहा कि अंबाला छावनी में कई परिवार दशकों से अपनी संपत्तियों में रह रहे हैं और कारोबार चला रहे हैं। ऐसे परिवारों के लिए मालिकाना हक का प्रश्न केवल जमीन या मकान का मामला नहीं है, बल्कि उनकी जीवनभर की कमाई, परिवार की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है।उन्होंने सवाल उठाया कि जब नागरिक वर्षों से हाउस टैक्स, स्टाम्प ड्यूटी और अन्य सरकारी शुल्कों का भुगतान करते आए हैं, तो संपत्तियों के पूर्ण और स्पष्ट स्वामित्व को लेकर अनिश्चितता क्यों बनी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले में नागरिकों को स्पष्ट अधिकार और सरल प्रक्रिया उपलब्ध कराई जाए।फ्री-होल्ड प्रक्रिया से जुड़े प्रस्तावित शुल्क को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि नागरिकों को अपनी संपत्ति को फ्री-होल्ड कराने के लिए अत्यधिक राशि का भुगतान करना पड़ा, तो इसका सीधा असर मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर पड़ेगा। सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए जो लोगों के लिए स्वामित्व हासिल करने का रास्ता आसान करे, न कि आर्थिक बोझ बढ़ाए।

चित्रा सरवारा ने कहा कि सरकार को फ्री-होल्ड नीति को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट करनी चाहिए और नागरिकों को यह बताया जाना चाहिए कि प्रक्रिया क्या होगी, शुल्क कितना होगा और संपत्ति मालिकों को किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने रजिस्ट्री, भवन नक्शों की स्वीकृति, स्वामित्व हस्तांतरण और बैंक ऋण जैसी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की भी मांग की।उन्होंने कहा कि ‘दशकों से कर हमारा, तो मालिकाना हक भी हमारा’ अभियान का मूल उद्देश्य उन परिवारों की आवाज को सामने लाना है, जो लंबे समय से अपनी संपत्तियों को लेकर स्थायी और स्पष्ट अधिकार की मांग कर रहे हैं।

चित्रा सरवारा ने कहा कि ‘आजाद अंबाला कैंपेन’ को बाजारों और स्थानीय नागरिकों से मिल रहे सहयोग के आधार पर अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के समक्ष नागरिकों की मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से लगातार उठाया जाएगा तथा स्पष्ट, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान की मांग जारी रहेगी।उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि अंबाला छावनी के एक्साइज एरिया की संपत्तियों से जुड़े मामलों को केवल प्रशासनिक प्रक्रिया तक सीमित न रखा जाए। वर्षों से इंतजार कर रहे परिवारों को स्पष्ट नीति, आसान प्रक्रिया और कानूनी सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फ्री-होल्ड शुल्क और संपत्ति अधिकारों को लेकर सरकार से स्पष्ट नीति की मांग, बाजारों में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Summer express/अंबाला -: अंबाला छावनी के एक्साइज एरिया में संपत्तियों के मालिकाना हक का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। वर्षों से अपने घरों और दुकानों में रह रहे परिवारों की संपत्ति संबंधी समस्याओं को लेकर टीम चित्रा की संस्थापक एवं नेत्री चित्रा सरवारा ने ‘आजाद अंबाला कैंपेन’ के तहत बाजारों में जनसंपर्क अभियान...

जयंती पर पिता को याद कर भावुक हुए विधायक विवेक शर्मा, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Summer express/ऊना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरुष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. पंडित रामनाथ शर्मा की जयंती पर राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर जोगी पंगा स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स और सहायिका बहनों...

घुमारवीं में भाजपा का धरना 14वें दिन भी जारी,अनुराग ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:एफआईआर विवाद को लेकर घुमारवीं में भाजपा की ओर से शुरू किया गया क्रमिक धरना और अनशन 14वें दिन भी जारी रहा। देर शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आंदोलन स्थल पर पहुंचे और अनशन पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते...

कुरुक्षेत्र में ACB की बड़ी कार्रवाई: 5 लाख की रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार

माइनिंग वाहनों से वसूली का आरोप, 5 लाख की रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए CID में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कथित तौर पर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।...

पेपर लीक से SIR तक… कुमारी शैलजा ने केंद्र पर साधा निशाना, युवाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल

Summer express/सिरसा, विजय कुमार -:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शैलजा ने पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, मतदाता सूची और UPI से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.