Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मासूम की चीखों से दहला शिमला, घर के बाहर से घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते

Summer express/शिमला,संजू-:राजधानी शिमला के शांकली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो कुत्तों ने 20 महीने की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते बच्ची को घर के बाहर से घसीटते हुए करीब 20 से 30 मीटर दूर ले गए और उसके शरीर के कई हिस्सों पर काटकर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बच्ची की चीखें सुनकर उसकी मां और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया।जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे बच्ची पर यह हमला हुआ। हमले में बच्ची के सिर, कान के पास, गर्दन, छाती, पेट, बाजू और गले समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन बच्ची को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार किया और उसके शरीर पर करीब 20 टांके लगाए गए। समय रहते बच्ची को कुत्तों से छुड़ा लिए जाने के कारण उसकी जान बच सकी।

चीखें सुनकर बाहर आई मां, लोगों ने कुत्तों को भगाया

बच्ची की मां के अनुसार वह घर में कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान उन्हें बच्ची की चीखें सुनाई दीं। बाहर आकर देखा तो दो कुत्ते बच्ची को नोच रहे थे। मां ने आसपास के लोगों की मदद से कुत्तों को भगाया और घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।परिजनों ने प्रशासन से घटना को गंभीरता से लेने और क्षेत्र में घूम रहे खतरनाक आवारा कुत्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बच्ची को समय रहते नहीं बचाया जाता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

देहरादून से शिमला पहुंचे परिजन

घटना की सूचना मिलने के बाद बच्ची के अन्य परिजन देहरादून से शिमला पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत देखकर परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन और नगर निगम को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य बच्चे या व्यक्ति की जान खतरे में न पड़े।

शिमला में पहले भी सामने आते रहे हैं कुत्तों के हमले

शिमला शहर में आवारा कुत्तों के हमलों और लोगों के घायल होने के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं। ताजा घटना के बाद एक बार फिर शहर में आवारा और आक्रामक कुत्तों की समस्या को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल नसबंदी अभियान चलाना पर्याप्त नहीं है। आक्रामक कुत्तों की पहचान, निगरानी और उनके सुरक्षित प्रबंधन की व्यवस्था भी जरूरी है।

मेयर बोले- खतरनाक कुत्तों को टूटीकंडी डॉग हट्स में ले जाएंगे

शिमला के मेयर ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि शहर में खतरनाक कुत्तों के लिए टूटीकंडी में डॉग हट्स बनाए गए हैं। ऐसे कुत्तों को वहां ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की स्टरलाइजेशन प्रक्रिया भी जारी है। मेयर ने कहा कि घटना के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मासूम की चीखों से दहला शिमला, घर के बाहर से घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते

Summer express/शिमला,संजू-:राजधानी शिमला के शांकली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो कुत्तों ने 20 महीने की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते बच्ची को घर के बाहर से घसीटते हुए करीब 20 से 30 मीटर दूर ले गए और उसके शरीर के कई हिस्सों...

ड्यूटी से घर लौट रही इंडिगो की केबिन क्रू सदस्य की सड़क हादसे में मौत, कैब चालक पर केस

summer express , मुंबई। मुंबई के बोरीवली ईस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुए सड़क हादसे में इंडिगो एयरलाइंस की 32 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य कैनूर मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा 18 सितंबर को उस समय हुआ, जब वह ड्यूटी खत्म करने के बाद कंपनी की कैब से मीरा रोड स्थित अपने घर लौट...

रिश्वत मामले में 24 सितंबर को शिकायतकर्ता की गवाही, CBI कोर्ट में होगी सुनवाई

summer express , चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े आठ लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में 24 सितंबर को शिकायतकर्ता मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारी आकाश बत्ता चंडीगढ़ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में गवाही देंगे। मामले में आरोप तय होने के बाद शिकायतकर्ता की गवाही को सुनवाई की अहम...

पेंशनरों के लंबित DA और एरियर पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान,15 और 30 फीसदी DA की अधिसूचना जल्द

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित महंगाई भत्ते यानी DA और एरियर के भुगतान को लेकर पेंशनरों की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अहम बैठक हुई। सोमवार को पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पेंशनरों की लंबे समय से लंबित वित्तीय देनदारियों को जल्द जारी करने की मांग उठाई। बैठक...

विधवाओं और एकल महिलाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी ₹1,000 मासिक सहायता

Summer express/कांगड़ा-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश के विधवाओं और एकल महिलाओं के बच्चों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 19 से 27 वर्ष की आयु तक के लाभार्थियों को भी प्रतिमाह 1,000 रुपये पॉकेट मनी देने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.