Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर, गौ सदनों में 2,000 की जगह खाली

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। जिले में संचालित 28 गौ सदनों की कुल क्षमता करीब 5 हजार पशुओं की है, लेकिन इनमें वर्तमान में लगभग 3 हजार पशु ही रखे गए हैं। इसके बावजूद करीब 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों से सामने आई यह स्थिति स्थानीय निकायों और संबंधित विभागों के सामने बड़ी चुनौती है।जिले में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु न केवल यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं, बल्कि इनके कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

गौ सदनों में 2 हजार पशुओं की जगह

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के 28 गौ सदनों में करीब 5 हजार पशुओं को रखने की क्षमता है। वर्तमान में इनमें लगभग 3 हजार पशु रखे गए हैं। ऐसे में करीब 2 हजार पशुओं को और गौ सदनों में रखा जा सकता है। यदि उपलब्ध क्षमता का इस्तेमाल किया जाए तो सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की संख्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

पंचायतों और नगर निकायों को निर्देश

पशुपालन विभाग ने पंचायतों और नगर निकायों को सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौ सदनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार जब किसी नगर निकाय या पंचायत की ओर से पशुओं को गौ सदन भेजने का अनुरोध प्राप्त होता है, तो उपलब्ध क्षमता के आधार पर अनुमति दी जाती है। इसके बाद पशुओं को गौ सदन तक पहुंचाने की व्यवस्था संबंधित स्तर पर की जाती है।विभाग का कहना है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय निकायों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि उपलब्ध क्षमता का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, तो सड़कों पर घूम रहे करीब 2 हजार बेसहारा पशुओं को गौ सदनों में पहुंचाया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.