Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनाथ होने के बाद भी नहीं मानी हार, सुख-आश्रय के सहारे करनदीप ने शुरू किया अपना कारोबार

Summer express/ऊना, राकेश-जिंदगी ने बचपन में ही करनदीप से माता-पिता का साया छीन लिया, लेकिन मुश्किल हालात भी उनके हौसले को नहीं तोड़ सके। महज तीन महीने की उम्र में मां का निधन हो गया और पांचवीं कक्षा में पढ़ते समय पिता भी दुनिया से चले गए। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे करनदीप ने अपनी बड़ी बहनों के सहयोग और खुद की मेहनत से जिंदगी में आगे बढ़ने का रास्ता बनाया। आज 24 वर्षीय करनदीप न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अन्य युवाओं को भी हुनर सिखाकर उनके लिए रोजगार की राह तैयार कर रहे हैं।हरोली उपमंडल के रोड़ा गांव के रहने वाले करनदीप ने 12वीं कक्षा के बाद हेयर सैलून का काम सीखना शुरू किया। अपने हुनर को निखारने के लिए उन्होंने वर्ष 2019-20 में करीब दो साल तक गुरुग्राम में काम किया। इसके बाद वर्ष 2021 से 2024 तक ऊना और वर्ष 2024-25 में हरोली में काम करते हुए उन्होंने सैलून संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। लंबे समय से उनका सपना था कि एक दिन वे अपना कारोबार शुरू करें।

करनदीप को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की जानकारी आईसीडीएस विभाग के माध्यम से मिली। वर्ष 2025 में योजना के तहत उन्हें हर माह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने लगी। इस सहयोग ने उन्हें अपने भविष्य को लेकर आगे की योजना बनाने का अवसर दिया। इसी बीच वर्ष 2026 में स्वरोजगार शुरू करने के लिए योजना के तहत दो लाख रुपये की सहायता मिली। इसके बाद वर्षों से देखा अपना कारोबार शुरू करने का सपना हकीकत में बदल गया।फरवरी 2026 में करनदीप ने ऊना के रामपुर में किराये पर दुकान लेकर ‘रॉयल लुक’ नाम से हेयर सैलून शुरू किया। मिली आर्थिक सहायता में से करीब 1.40 लाख रुपये उन्होंने सैलून के लिए जरूरी सामान और उपकरण खरीदने पर खर्च किए, जबकि शेष 60 हजार रुपये दुकान की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में लगाए। शुरुआत सीमित संसाधनों से हुई, लेकिन वर्षों के अनुभव और मेहनत ने धीरे-धीरे कारोबार को गति दे दी।

आज ‘रॉयल लुक’ से करनदीप हर माह करीब 30 से 35 हजार रुपये की आमदनी अर्जित कर रहे हैं। खास बात यह है कि वे अपने हुनर को केवल अपने तक सीमित नहीं रख रहे। वर्तमान में चार युवा उनके सैलून में हेयर सैलून का काम सीख रहे हैं। करनदीप उन्हें प्रशिक्षण देने के साथ करीब दो-दो हजार रुपये प्रतिमाह भी दे रहे हैं। इससे पहले एक युवक यहां काम सीखने के बाद दुबई जा चुका है।

करनदीप बताते हैं कि माता-पिता के निधन के बाद उनकी दोनों बड़ी बहनों ने सिलाई-कढ़ाई का काम कर उनकी परवरिश की। पिता लुधियाना में हलवाई का काम करते थे। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है और अब करनदीप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। उनका लक्ष्य रामपुर स्थित ‘रॉयल लुक’ को विस्तार देना है, ताकि आने वाले समय में अधिक युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर मिल सके।

योजना ने दिया आत्मनिर्भर बनने का अवसर

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत विशेष देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों और युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में सहयोग उपलब्ध करवाया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को मासिक आर्थिक सहायता के अलावा स्वरोजगार शुरू करने के लिए दो लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है।हिमाचल प्रदेश ने अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का कानूनी दर्जा देकर उनके संरक्षण और विकास की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेने की पहल की है। करनदीप की कहानी इसी तरह के सहयोग से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते एक युवा की कहानी है। वे कहते हैं कि योजना से मिले आर्थिक सहयोग ने उनके सपने को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके लिए वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अनाथ होने के बाद भी नहीं मानी हार, सुख-आश्रय के सहारे करनदीप ने शुरू किया अपना कारोबार

Summer express/ऊना, राकेश-जिंदगी ने बचपन में ही करनदीप से माता-पिता का साया छीन लिया, लेकिन मुश्किल हालात भी उनके हौसले को नहीं तोड़ सके। महज तीन महीने की उम्र में मां का निधन हो गया और पांचवीं कक्षा में पढ़ते समय पिता भी दुनिया से चले गए। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे करनदीप ने अपनी...

एमएसएमई के लिए राइट टू बिजनेस एक्ट लागू, जिला स्तर पर 15 और राज्य स्तर पर 10 दिन की समय-सीमा

summer express , मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में एमएसएमई के लिए कारोबार शुरू करने और मौजूदा विनिर्माण इकाइयों का विस्तार करने की प्रक्रिया अब समयबद्ध होगी। हरियाणा राइट टू बिजनेस एक्ट, 2026 लागू हो गया है। इसके तहत जिला स्तर पर आवेदन पर 15 कार्यदिवस में फैसला करना होगा। इस अवधि में मंजूरी या...

भिवानी में दो दिन बाद फिर भड़की रसायन से नाले में आग

summer express , भिवानी। राजगढ़ रोड पर रसायन से भरा टैंकर पलटने के दो दिन बाद मंगलवार को सुरपुरा रोड स्थित नाले में एक बार फिर आग भड़क उठी। नाले में टैंकर से रिसकर पहुंचे रसायन में अचानक आग लग गई। आग से उठता धुआं आसमान में बवंडर की तरह दिखाई देने लगा, जिससे आसपास...

हिसार के दो होटलों में पुलिस की रेड, दो मैनेजर गिरफ्तार

summer express ,हिसार। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने रात मॉडल टाउन स्थित शीशमहल वाली गली में दो होटलों पर छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। पुलिस ने होटल राज और होटल 999 में कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ और नियमानुसार कार्रवाई के बाद सभी को छोड़...

मांगेआना में पेड़ कटाई मामले में सरपंच समेत दो पर केस

Summer express ,डबवाली। उपमंडल के गांव मांगेआना में श्मशान भूमि और व्यायामशाला परिसर से हरे पेड़ों की कटाई के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत की सरपंच सुदेश रानी और सरपंच प्रतिनिधि दयानंद शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई डीएसपी कालांवाली की जांच रिपोर्ट और वन विभाग की जांच के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.