Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में आठ IAS-HCS अधिकारियों के तबादले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए मंगलवार को पांच IAS और तीन HCS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। सभी अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। सरकार ने कुछ अधिकारियों को मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि कई अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं।

यश गर्ग को HARTRON की कमान, मणि राम शर्मा को पावर जेनरेशन

2009 बैच के IAS अधिकारी यश गर्ग को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (HARTRON) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यश गर्ग वर्तमान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक एवं सचिव तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नई नियुक्ति के बाद राजनारायण कौशिक को HARTRON के एमडी पद के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।

इसी बैच के IAS अधिकारी मणि राम शर्मा को हरियाणा पावर जेनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव तथा मुख्य बंदोबस्त आयुक्त की मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ यह दायित्व संभालेंगे।
राजनारायण कौशिक को हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के साथ सचिवालय स्थापना विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं डॉ. मुनीष नागपाल को स्वास्थ्य विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
2023 बैच के IAS अधिकारी अनिरुद्ध यादव को मौजूदा दायित्वों के साथ अर्बन चैलेंज फंड योजना का मिशन डायरेक्टर बनाया गया है। यह पद सरकार ने पहली बार सृजित किया है।

HCS अधिकारियों के भी विभाग बदले

सरकार ने तीन HCS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी हैं। 2016 बैच के HCS अधिकारी कंवर सिंह को शहरी स्थानीय निकाय विभाग से स्थानांतरित कर फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, हरियाणा में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुष्मान भारत, हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

नसीब कुमार को वर्तमान दायित्वों के साथ हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। मयंक वर्मा को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), शहरी स्थानीय निकाय विभाग बनाया गया है।
सरकार ने हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद को IAS (Pay) Rules, 2016 के तहत IAS के सुपर टाइम स्केल के समकक्ष स्टेटस और जिम्मेदारियों वाला पद भी घोषित किया है। प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज की व्यवस्था में बदलाव होगा।

पांच IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

  • यश गर्ग—HARTRON के एमडी का अतिरिक्त प्रभार
  • मणि राम शर्मा—हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन के एमडी
  • राजनारायण कौशिक—स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के एमडी व सचिवालय स्थापना विभाग के सचिव
  • डॉ. मुनीष नागपाल—स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव
  • अनिरुद्ध यादव—अर्बन चैलेंज फंड योजना के मिशन डायरेक्टर
  • बॉक्स-2 | तीन HCS अधिकारियों की नई तैनाती
  • कंवर सिंह—फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन में संयुक्त निदेशक व आयुष्मान भारत में संयुक्त CEO
  • नसीब कुमार—विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव
  • मयंक वर्मा—संयुक्त निदेशक (प्रशासन), शहरी स्थानीय निकाय विभा

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हरियाणा में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, 2600 मामलों की जांच तेज

हरियाणा एटीएस ने अन्तर्राष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क का किया खुलासा, सफलतापूर्वक सुलझाया अपना पहला मामला

summer express, मोनिका रावत ,पंचकूला, 22 सितंबर। हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने अन्तर्राष्ट्रीय नार्को-टेररिज्म नेटवर्क से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले का खुलासा करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर अब तक एक एक्सयूवी गाड़ी, एक स्कॉर्पियो गाड़ी, एक मोटरसाइकिल, एक यूएस निर्मित पिस्टल, एक 30...
Summer Express - हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में आठ IAS-HCS अधिकारियों के तबादले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए मंगलवार को पांच IAS और तीन HCS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। सभी अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। सरकार ने कुछ अधिकारियों को मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी...

साहिल की आत्महत्या के बाद IIT बॉम्बे में सीलिंग फैन हटाने का काम शुरू

summer express , मुंबई। IIT बॉम्बे में B.Tech के दूसरे वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में छात्रों के बीच चर्चा और प्रशासनिक स्तर पर बदलाव का दौर जारी है। छात्र की मौत के बाद संस्थान के हॉस्टलों में सीलिंग फैन हटाकर वॉल-माउंटेड फैन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई...

लुधियाना में निहंग बाणे की आड़ में चोरी, आरोपी युवक काबू

summer express , लुधियाना। निहंग बाणे की आड़ में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ निहंग जत्थेबंदियों ने सख्त रुख अपनाया है। लुधियाना के राम नगर इलाके में एक दुकान से करीब 35 हजार रुपये की नकदी चोरी करने के आरोपी युवक को बाबा कुलदीप सिंह और उनके साथियों ने पकड़ लिया। आरोपी...

एनएचएआई की अनूठी पहल, टनलों के मुहानों पर उकेरी गई हिमाचल की कला, परंपरा और विरासत

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -:चंडीगढ़ से मनाली तक फोरलेन का सफर अब सिर्फ आसान और आरामदायक ही नहीं रहा, बल्कि यह सफर हिमाचली संस्कृति से रूबरू करवाने वाला भी बन गया है। फोरलेन की टनलों के मुहानों पर बनाए गए खूबसूरत चित्रों में हिमाचल की कला, परंपरा, धार्मिक आस्था और लोक जीवन के अलग-अलग रंग देखने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.