Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर ले गए और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जल्द ठोस कार्रवाई की मांग उठाई।

शिमला नागरिक सभा के सचिव विवेक कश्यप ने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है और लोग अपने घरों के आसपास भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने घायल बच्ची के नि:शुल्क उपचार के साथ दो लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। नागरिक सभा ने खूंखार और आक्रामक कुत्तों को शेल्टर होम में रखने, शहर में पांच से सात एबीसी सेंटर स्थापित करने और सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत रूप से कुत्तों को खाना खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सभा ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा और अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।हमले में घायल बच्ची की बुआ रजनी ने घटना की भयावहता बताते हुए कहा कि बच्ची के सिर से लेकर पैर तक गंभीर चोटें आई हैं और कई जगह टांके लगाने पड़े हैं। उनका कहना है कि आवारा कुत्तों और बंदरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि यदि कोई पशु प्रेमी कुत्तों को खाना खिलाना चाहता है तो उन्हें सुरक्षित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।

वहीं, महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम मामले को गंभीरता से ले रहा है और आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए कई स्तरों पर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट के समक्ष नगर निगम अपना पक्ष रखेगा। भर्याल या टूटीकंडी में कुत्तों के लिए स्थान विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है। कुत्तों को पकड़ने के लिए 200 से 300 रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने और 3 अक्टूबर से व्यापक नसबंदी एवं टीकाकरण अभियान शुरू करने की बात कही गई है।महापौर के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में तीन हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं। टूटीकंडी सेंटर के विस्तार के लिए 18 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। साथ ही पालतू कुत्तों का एक हजार रुपये में पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। निर्धारित फीडिंग जोन के बाहर कुत्तों को खाना खिलाने वालों पर जुर्माना लगाने की भी तैयारी है। प्रशासन का दावा है कि इन कदमों से शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर...

अनिल शर्मा ने बयान पर दी सफाई, बोले- सुक्खू मेरे पिता पंडित सुखराम का लगाया पौधा, विकास के लिए सभी से लाता हूं सहयोग

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: सांसदों को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद उठे राजनीतिक विवाद पर मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने सफाई दी है। सोमवार को कोटली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि उनके बयान का आशय किसी व्यक्ति या संस्था का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा कि...

अंबाला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, असीम गोयल ने वर्करों को किया सम्मानित

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में ‘सेवा का संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों के साथ संवाद किया तथा जमीनी स्तर पर उनके द्वारा किए जा...

खरीफ फसल पंजीकरण से वंचित किसानों के लिए फिर खुला पोर्टल

summer express ,बलिंदर कुमार,कैथल। खरीफ सीजन-2026 के दौरान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण कराने से वंचित रह गए किसानों को हरियाणा सरकार ने एक और मौका दिया है। किसानों की सुविधा के लिए पोर्टल 21 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक दोबारा खोल दिया गया है। कैथल कृषि विभाग के उपनिदेशक रविंद्र...

हमीरपुर में सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर युवक हिरासत में, संदिग्ध नेटवर्क से संपर्क की जांच

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों से संबंधित सामग्री साझा करने के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस अब युवक के सोशल मीडिया अकाउंट,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.