Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चक्रवात अर्नब तट से टकराया, आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

summer express , नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अर्नब उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकरा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। तट से टकराने के बाद चक्रवात के आगे बढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए ओडिशा के छह जिलों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। इनमें गजपति, कोरापुट, रायगडा, नबरंगपुर, कालाहांडी और गंजाम शामिल हैं। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

पिछले 24 घंटे में ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 बजे तक कोरापुट जिले के सेमिलीगुडा में सबसे अधिक 230 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं कोरापुट के जयपुर में 161 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य में मंगलवार से ही बारिश का दौर जारी है और चक्रवात के तट से टकराने के बाद इसकी तीव्रता बढ़ी है।

मध्य प्रदेश और बिहार में भी बारिश का अलर्ट

चक्रवात के अलावा मध्य प्रदेश और बिहार में भी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में बढ़ी गर्मी

राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बीकानेर और बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सितंबर के अंतिम दिनों में भी कई इलाकों में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली से मानसून की विदाई

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली से इस बार मानसून सामान्य समय से दो दिन पहले लौट गया है। आमतौर पर दिल्ली से मानसून की वापसी 25 सितंबर के आसपास होती है। इस बार दिल्ली में अब तक 728.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 629.7 मिमी के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत अधिक है। मानसून पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों के अलावा उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ क्षेत्रों से भी विदा हो चुका है।

24 और 25 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 24 सितंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं तेलंगाना में 24 और 25 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश भी होने की चेतावनी जारी की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

उद्योगो को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए जीएसटी रिफंड की प्रकिया तेज करे विभाग : जतिन्द्र मितल/हरसिमरत लक्की

summer express ,लुधियाना,(दलजीत विक्की) | यूनाइटेड साइकिल पाट्र्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन जतिन्द्र मित्तल और अध्यक्ष हरसिमरत सिंह लक्की के नेतृत्व में लुधियाना डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स (जीएसटी ) रणधीर कौर से मुलाकात कर जीएसटी रिफंड सहित अन्य सम्स्याओ संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एसोसिएशन के चेयरमैन...

राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में जीता कांस्य, ओलंपिक पर नजर

summer express ,राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शामगढ़ गांव की 22 वर्षीय बेटी राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और करनाल का नाम रोशन किया है। युवा स्कीट निशानेबाज की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब राइजा का लक्ष्य...

नारनौल में स्कूल बस अनियंत्रित होकर स्कूटी और साइकिल से टकराई, तीन घायल

summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही निजी स्कूल बस नूनी गांव के मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। सीबीएम अस्पताल के नजदीक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस ने पहले स्कूटी और फिर साइकिल सवार को...

मोरनी में बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर लगाया जाम

summer express , पंचकूला। मोरनी हिल्स क्षेत्र में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया। कम वोल्टेज और नए ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर जाम लगा दिया और बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के तीन गांव...

अंबाला में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज, 25 सितंबर को विधि-विधान से होगा विसर्जन

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। 14 सितंबर से शुरू हुए गणेश उत्सव के समापन को लेकर अंबाला में गणेश विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घरों और मंदिरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रक्रिया 25 सितंबर को की जाएगी। अंबाला छावनी के प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में भी गणेश प्रतिमा के विसर्जन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.