Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टियर-वन रैंकिंग में हमीरपुर कॉलेज प्रदेशभर में प्रथम, लाइब्रेरी ने भी हासिल किया शीर्ष स्थान2

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर ने अकादमिक सत्र 2025-26 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपनी उत्कृष्टता साबित की है। उच्च शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित टियर वाइज इंटरनल रैंकिंग ऑफ गवर्नमेंट कॉलेजेज ऑफ हिमाचल प्रदेश में कॉलेज ने टियर-वन श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है।इस रैंकिंग प्रक्रिया में प्रदेश के कुल 142 राजकीय महाविद्यालयों ने भाग लिया। हमीरपुर कॉलेज ने 1100 में से 1034.5 अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि कॉलेज के अकादमिक स्तर, आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में किए जा रहे निरंतर सुधारों को दर्शाती है।

कॉलेज के पुस्तकालय ने भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सरकारी डिग्री कॉलेजों एवं संस्कृत कॉलेजों की लाइब्रेरी ग्रेडिंग में पुस्तकालय को पांच स्तरों में से लेवल-फोर, यानी द्वितीय उच्चतम स्तर, में प्रदेशभर में प्रथम स्थान मिला है। पुस्तकालय को संसाधनों की उपलब्धता, अकादमिक समृद्धि, डिजिटल एकीकरण, संचालन दक्षता, उपयोगकर्ता संतुष्टि, समावेशिता और आधारभूत ढांचे के बेहतर रखरखाव के लिए सराहा गया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संजीता सिंह ने कहा कि कॉलेज लगातार दूसरी बार रैंकिंग में प्रथम रहा है और इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्राचार्यों के प्रयासों से तैयार की गई मजबूत नींव को आगे बढ़ाते हुए कॉलेज अकादमिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू दशहरा में इस बार दिखेगा विश्व संस्कृतियों का संगम, ड्रोन-लेजर शो रहेगा खास आकर्षण

Summer express/कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई,...

कैथल में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 2,638 कनेक्शन जांचे और 988 मामले पकड़े गए

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के कैथल बिजली विभाग ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय टीमों ने बड़ी संख्या में बिजली कनेक्शनों की जांच की और चोरी के मामले सामने आने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग के...

पलवल में ‘विकसित भारत’ थीम पर सजी रंगोली, सेवा संकल्प अभियान में दिखा राष्ट्र निर्माण का संदेश

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के अंतर्गत गुरुवार को सेक्टर-2 स्थित एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में ‘विकसित भारत’ थीम पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में किया गया। इसका शुभारंभ पलवल शुगर मिल की...

एमएसएमई के लिए राइट टू बिजनेस एक्ट लागू, जिला स्तर पर 15 और राज्य स्तर पर 10 दिन की समय-सीमा

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़, हरियाणा में एमएसएमई के लिए कारोबार शुरू करने और मौजूदा विनिर्माण इकाइयों का विस्तार करने की प्रक्रिया अब समयबद्ध होगी। हरियाणा राइट टू बिजनेस एक्ट, 2026 लागू हो गया है। इसके तहत जिला स्तर पर आवेदन पर 15 कार्यदिवस में फैसला करना होगा। इस अवधि में मंजूरी या अस्वीकृति...

शिमला जिला परिषद की पहली बैठक में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे गूंजे

Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला परिषद की पहली बैठक में गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और बागवानी से जुड़े मामलों को लेकर संबंधित विभागों से जवाब मांगे। चौपाल क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य अतुल शर्मा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.