Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन में दर्दनाक घटना: विवाहिता की मौत,छह माह की बच्ची भी मृत मिली

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के आंजी सेरी में एक विवाहिता और उसकी छह माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली, जबकि उसकी छह माह की बेटी पानी से भरी बाल्टी में मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को 23 सितंबर को हरिंदर बिष्ट निवासी आंजी सेरी की ओर से सूचना मिली थी। सूचना के बाद सपरून पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। महिला की पहचान परिशिका कौंडल, पत्नी आशुतोष कौंडल, निवासी नम्होल, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। बच्ची की पहचान शैलजा कौंडल के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय महिला के पिता ड्यूटी पर धर्मपुर गए थे, जबकि उसकी छोटी बहन बाजार गई हुई थी। वापस लौटने पर बहन ने क्वार्टर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूचना मिलने पर पिता मौके पर पहुंचे और खिड़की की जाली में छेद कर अंदर प्रवेश किया। वहां महिला फंदे से लटकी मिली, जबकि बच्ची पानी से भरी बाल्टी में पड़ी थी।दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा गया था, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें IGMC शिमला रेफर कर दिया। 24 सितंबर को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने विसरा कब्जे में लेकर जांच के लिए SFSL जुंगा भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं और SFSL की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।जांच में सामने आया कि परिशिका की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, वैवाहिक जीवन में अनबन की बात भी सामने आई है। 20 सितंबर को महिला ने अपने पिता से पति द्वारा परेशान किए जाने की बात कही थी और इसके बाद वह बच्ची के साथ मायके आ गई थी।पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन में दर्दनाक घटना: विवाहिता की मौत,छह माह की बच्ची भी मृत मिली

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के आंजी सेरी में एक विवाहिता और उसकी छह माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली, जबकि उसकी छह माह की बेटी पानी से भरी बाल्टी में मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने...

सड़क हादसे में एक परिवार उजड़ा,बेटे ने खोए मां, पिता और दादी

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घंडल-सोलह मील के पास कार और एचआरटीसी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी मां, पिता और...

दीपक बॉक्सर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पिलाकर हत्या का आरोप

summer express , हांसी। नारनौंद के गांव धर्मखेड़ी में दीपक बॉक्सर की हत्या के मामले में बास थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांसी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, जितेंद्र हुड्डा पुत्र राजवीर और आर्यन पुत्र समुद्र के...

पंचकूला के तीन स्कूलों को बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

summer express , पंचकूला। शहर के तीन प्रमुख स्कूलों को वीरवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को घर भेज दिया और पुलिस को सूचना दी। जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें सेक्टर-15 स्थित...

सोनीपत में 2.93 लाख रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के जेई और एसडीओ गिरफ्तार

summer express , सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेई आशीष और एसडीओ विष्णु के रूप में हुई है। एसीबी के अनुसार दोनों अधिकारियों को 2.93 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.