Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के हितों से कोई समझौता नहीं,किशाऊ परियोजना से बचेगा 3 हजार करोड़: सुक्खू

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगा। सिरमौर के सराहां में वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना, कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभ, आपदा राहत और प्रदेश की आर्थिक स्थिति सहित कई मुद्दों पर सरकार की स्थिति स्पष्ट की।मुख्यमंत्री ने कहा कि किशाऊ परियोजना को लेकर हुए हालिया समझौते से हिमाचल प्रदेश को बड़ी वित्तीय राहत मिली है। उनके अनुसार, राज्य को परियोजना की लागत वहन नहीं करनी होगी, जिससे प्रदेश के खजाने के करीब 3,000 करोड़ रुपये बचेंगे। परियोजना शुरू होने के बाद हिमाचल को सालाना करीब 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये राजस्व मिलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि बीबीएमबी की लंबित राशि को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिले हैं और उम्मीद है कि इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय से हिमाचल के पक्ष में जल्द फैसला आएगा।

वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 वर्ष लंबी कानूनी लड़ाई के बाद राज्य को सफलता मिली है। उन्होंने दावा किया कि न्यायालय के फैसले के बाद राज्य के खजाने में 401 करोड़ रुपये जमा हुए हैं और होटल से हर महीने करीब 2 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है।

डीए की बाकी किस्तें उचित समय पर देने का आश्वासन

प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने से राज्य को करीब 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बावजूद सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर वेतन व पेंशन देने के साथ लंबित देनदारियों का भुगतान कर रही है। उन्होंने कहा कि क्लास-3 पेंशनरों का पूरा बकाया चुका दिया गया है और कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की शेष किस्तें भी उचित समय पर जारी की जाएंगी।सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद पहली ही मंत्रिमंडल बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल की थी। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में और कर्मचारियों को इसके दायरे में लाया जाएगा।

ग्रामीण आय बढ़ाने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। लक्ष्य ग्रामीण परिवारों की मासिक आय को 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये तक करना है। किसानों और पशुपालकों को लाभ पहुंचाने के लिए दूध के खरीद मूल्य में वृद्धि और प्राकृतिक खेती से पैदा होने वाली फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का प्रावधान किया गया है। अदरक को भी समर्थन मूल्य व्यवस्था में शामिल किया गया है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकारी स्तर पर सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं। निजी सीबीएसई स्कूलों में जहां शिक्षा पर करीब एक लाख रुपये तक खर्च होता है, वहीं सरकार कम लागत में समान सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है।

आपदा प्रभावितों के लिए राहत राशि बढ़ाने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से सहायता राशि 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 8.5 लाख रुपये की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से हिमाचल के लिए घोषित 1,500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अभी तक राज्य को प्राप्त नहीं हुई है।उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि सरकार ने करीब 3,000 करोड़ रुपये की सार्वजनिक धनराशि बचाई है। इस राशि का इस्तेमाल अनाथ बच्चों, विधवाओं और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण में किया जा रहा है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए और स्मारिका का विमोचन भी किया।उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने सिरमौर क्षेत्र के लिए करीब 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की बात कही। उन्होंने प्राकृतिक आपदा और राजनीतिक संकट का जिक्र करते हुए भाजपा पर निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया।

पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आने के समय करीब 75 हजार करोड़ रुपये के कर्ज और कर्मचारियों से संबंधित लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां विरासत में मिली थीं। उन्होंने सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की।कांग्रेस नेता दयाल प्यारी ने पच्छाद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने हालिया टीजीटी भर्ती में पच्छाद क्षेत्र को अधिक शिक्षक मिलने की बात भी कही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.