Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घुमारवीं में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले- चुनाव में 10 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाएगी पार्टी

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -;हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। घुमारवीं पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयानों पर पलटवार करते हुए आगामी चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता के बीच अपने काम का जवाब देना होगा।भाजपा कार्यकर्ताओं के 22 दिनों से चल रहे क्रमिक धरने और अनशन के समापन कार्यक्रम में पहुंचे जयराम ठाकुर ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया। भाजपा कार्यकर्ता घुमारवीं थाना में दर्ज एफआईआर के विरोध में थाना परिसर के बाहर धरने और अनशन पर बैठे थे। भाजपा की ओर से पुलिस कार्रवाई में कथित भेदभाव के आरोप लगाए गए थे। मामले में हाईकोर्ट और निचली अदालत की ओर से संज्ञान लिए जाने के बाद आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों के चुनावी प्रदर्शन को लेकर दावा किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकांश मंत्री चुनाव हार सकते हैं। उनके अनुसार एक-दो मंत्रियों को छोड़कर बाकी मंत्रियों को जनता के बीच अपने प्रदर्शन का जवाब देना पड़ेगा।उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा विधायकों को लेकर भी दावा किया कि पार्टी के वर्तमान 40 विधायकों में से केवल एक-दो विधायक ही अगली विधानसभा तक पहुंच पाएंगे। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अपेक्षित विकास कार्य करवाने में विफल रहे हैं और इसका असर चुनाव में दिखाई देगा।जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें मुख्यमंत्री ने भाजपा के मौजूदा 28 विधायकों में से 16 के अगला चुनाव नहीं जीतने की बात कही थी। जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बताए गए आंकड़े भाजपा से अधिक कांग्रेस की स्थिति को दर्शाते हैं।उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 10 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। जयराम ठाकुर के इस बयान के बाद प्रदेश में चुनावी माहौल और अधिक गरमाने के संकेत हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

 कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे अनुराग ठाकुर, एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारे लगाए और उनसे मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने एशियन गेम्स में...

पुडुचेरी के स्कूलों में मिड-डे मील में शामिल होगी मछली, पायलट प्रोजेक्ट से शुरुआत

summer express , पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाले मिड-डे मील के मेन्यू में अब मछली को शामिल करने की तैयारी है। प्रशासन ने इसके लिए एक प्रस्ताव रखा है, जिसे शुरुआती चरण में पुडुचेरी और यानम के चुनिंदा स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया...

एएसआई पर फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल

summer express, चेतनपुरा। थाना झंडेर के अंतर्गत गांव कंदोवाली के पास एएसआई जसवंत सिंह पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी कार्रवाई की सूचना मिली है। पुलिस के अनुसार, मामले में वांछित करणबीर सिंह उर्फ कर्मवीर सिंह को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी...

चोरी का 20 लाख का सोना खरीदने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार, जेवर बरामद

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला सदर थाना पुलिस ने चोरी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात खरीदने के आरोप में एक ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंबाला छावनी स्थित श्रीकुंज बिहारी ज्वेलर्स के मालिक करण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 15 से 20 लाख रुपये...

जमीनी विवाद में मां-बेटे को ट्रैक्टर से कुचला, बुजुर्ग महिला की मौत

summer express ,भिवानी। गांव धनाना द्वितीय में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों के बीच चल रहा विवाद  देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि खेत में चल रही कहासुनी के दौरान एक युवक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को ट्रैक्टर से कुचल दिया। हादसे में महिला की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.