Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चोरी का 20 लाख का सोना खरीदने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार, जेवर बरामद

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला सदर थाना पुलिस ने चोरी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात खरीदने के आरोप में एक ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंबाला छावनी स्थित श्रीकुंज बिहारी ज्वेलर्स के मालिक करण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 15 से 20 लाख रुपये कीमत के सोने और डायमंड के जेवरात बरामद किए हैं। बरामद सामान में डायमंड का हार, दो अंगूठियां, डायमंड ब्रेसलेट समेत अन्य आभूषण शामिल हैं।

थाना सदर अंबाला कैंट प्रभारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि तोपखाना माल रोड निवासी नरेश कुमार के घर में 9 सितंबर को चोरी हुई थी। चोर घर की अलमारी से 15 से 20 लाख रुपये के सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए सोने के जेवरात उन्होंने अंबाला छावनी के श्रीकुंज बिहारी ज्वेलर्स के मालिक करण को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने ज्वेलर्स की भूमिका की जांच करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ज्वेलर्स ने चोरी के जेवरात कम कीमत पर खरीदे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ चोरी का सामान खरीदने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चोरी किए गए अन्य सोने और चांदी के सामान के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। थाना प्रभारी ने चोरी का सामान खरीदने वाले अन्य ज्वेलर्स और कबाड़ियों को भी चेतावनी दी है कि चोरी की वस्तुएं खरीदने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

 कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे अनुराग ठाकुर, एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारे लगाए और उनसे मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने एशियन गेम्स में...

पुडुचेरी के स्कूलों में मिड-डे मील में शामिल होगी मछली, पायलट प्रोजेक्ट से शुरुआत

summer express , पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाले मिड-डे मील के मेन्यू में अब मछली को शामिल करने की तैयारी है। प्रशासन ने इसके लिए एक प्रस्ताव रखा है, जिसे शुरुआती चरण में पुडुचेरी और यानम के चुनिंदा स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया...

एएसआई पर फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल

summer express, चेतनपुरा। थाना झंडेर के अंतर्गत गांव कंदोवाली के पास एएसआई जसवंत सिंह पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी कार्रवाई की सूचना मिली है। पुलिस के अनुसार, मामले में वांछित करणबीर सिंह उर्फ कर्मवीर सिंह को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी...

चोरी का 20 लाख का सोना खरीदने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार, जेवर बरामद

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला सदर थाना पुलिस ने चोरी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात खरीदने के आरोप में एक ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंबाला छावनी स्थित श्रीकुंज बिहारी ज्वेलर्स के मालिक करण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 15 से 20 लाख रुपये...

जमीनी विवाद में मां-बेटे को ट्रैक्टर से कुचला, बुजुर्ग महिला की मौत

summer express ,भिवानी। गांव धनाना द्वितीय में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों के बीच चल रहा विवाद  देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि खेत में चल रही कहासुनी के दौरान एक युवक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को ट्रैक्टर से कुचल दिया। हादसे में महिला की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.