Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम, हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार

summer express , हिसार। मानसून की विदाई के बाद हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजस्थान में बना प्रति-चक्रवाती परिसंचरण कमजोर होने और बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणाली के प्रभाव से पश्चिमी शुष्क हवाओं की जगह दक्षिण-पूर्वी नमी वाली हवाएं चल रही हैं। इसके कारण प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, बीच-बीच में बादल छाने से लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिल रही है। वर्तमान में मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर और डीसा समेत कई क्षेत्रों से होकर गुजर रही है।

उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना गहरा अवदाब अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इसके साथ मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ के रूप में एक टर्फ सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, 25 सितंबर की रात एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 25 और 26 सितंबर को हरियाणा में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इस दौरान प्रदेश के उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

वहीं, 28 सितंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 28 से 30 सितंबर के बीच हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों के साथ एनसीआर और दिल्ली में भी बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम में बदलाव के साथ पूरे क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ मौसम में ठंडक का असर बढ़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.