Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडकोला में बाबा नंददास तालाब का जीर्णोद्धार, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

summer express ,सुन्दर कुंडू , पलवल। जल संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव मंडकोला में जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड और सहगल फाउंडेशन की संयुक्त सीएसआर पहल के तहत बाबा नंददास तालाब का जीर्णोद्धार किया गया। जीर्णोद्धार के बाद तालाब का उद्घाटन जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट एवं ग्रुप हेड बलजीत सिंह डागर ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर मंडकोला की सरपंच सविता डागर, बढ़ा गांव के सरपंच रामदयाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बलजीत सिंह डागर ने बताया कि बाबा नंददास मंदिर के पास स्थित तालाब लंबे समय से खराब हालत में था। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और आसपास के ग्रामीणों की ओर से तालाब के जीर्णोद्धार की मांग की गई थी। इसके बाद जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सहगल फाउंडेशन के सहयोग से सीएसआर योजना के तहत तालाब के जीर्णोद्धार की पहल की।

उन्होंने बताया कि तालाब की चारदीवारी कराने के साथ इसके सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। तालाब की सफाई कर पानी को भी स्वच्छ किया गया है, जिससे अब मंदिर आने वाले श्रद्धालु इसका उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के सहयोग से भविष्य में भी सामाजिक कार्यों को जारी रखा जाएगा।

बलजीत डागर ने बताया कि कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत शिक्षा, जल संरक्षण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। गरीब बेटियों की शिक्षा के लिए हर साल करीब 500 छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। वहीं, मुरैना के पास बारिश के पानी के संरक्षण के लिए चेक डैम बनाया गया है, जिससे करीब 100 गांवों के किसानों को सिंचाई में लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी मेडिकल हेल्थ कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से अब तक करीब दो लाख वाहन चालकों की आंखों की जांच की जा चुकी है और जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडकोला में बाबा नंददास तालाब का जीर्णोद्धार, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

summer express ,सुन्दर कुंडू , पलवल। जल संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव मंडकोला में जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड और सहगल फाउंडेशन की संयुक्त सीएसआर पहल के तहत बाबा नंददास तालाब का जीर्णोद्धार किया गया। जीर्णोद्धार के बाद तालाब का उद्घाटन जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वाइस...

पाबड़ा के मां चंडके देवी मंदिर में चोरी, 1.5 किलो चांदी का सामान ले गया चोर

summer express , बरवाला। पाबड़ा गांव स्थित मां चंडके देवी मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर करीब 1 किलो 500 ग्राम चांदी का सामान चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बरवाला थाना पुलिस ने मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक शास्त्री की शिकायत पर मामला...

भारतीय महिला कबड्डी टीम के जीतते ही खेतों में ही नाच पड़े भावना के पिता प्रेम सिंह और परिजन

भावना के पूरे परिवार ने खेतों में देखा मैच, वहीं पर मनाया जीत का जश्न Summer express/मंडी/धर्मवीर-: एक तरफ एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी की टीम फाइनल मुकाबला जीतने के लिए मैदान में पसीना बहा रही थी तो दूसरी तरफ उसी टीम की होनहार खिलाड़ी भावना ठाकुर का परिवार खेलों में लहसुन की बीजाई...

सुक्खू के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार,बोले- जुबान चलाने के बजाय काम करके दिखाए सरकार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम केवल जुबान चलाना रह गया है, जबकि वे जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और विकास कार्यों...

सीएम सुक्खू का भाजपा सांसदों पर निशाना..कहा- दिल्ली में नहीं खुलती इनकी जुबान, यहां आकर करते हैं कांय-कांय

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के भाजपा सांसदों पर निशाना साधा। विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सांसद दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.