Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सुक्खू का भाजपा सांसदों पर निशाना..कहा- दिल्ली में नहीं खुलती इनकी जुबान, यहां आकर करते हैं कांय-कांय

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के भाजपा सांसदों पर निशाना साधा। विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सांसद दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने हिमाचल के मुद्दों को लेकर अपनी बात नहीं रखते, जबकि प्रदेश में पहुंचते ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर देते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल आते ही भाजपा सांसद कौवों की तरह ‘कांय-कांय’ करने लगते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अपनी आवाज नहीं उठाते, वे जनता को न्याय नहीं दिला सकते। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार हिमाचल के हितों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रही है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना में बदलाव का ऐलान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए मनरेगा में एक दिन की दिहाड़ी करने की शर्त को हटाया जाएगा। प्रस्तावित प्रावधान के अनुसार, जिन परिवारों की वार्षिक आय 75 हजार रुपये तक होगी और जिनमें 21 वर्ष से कम उम्र की एक से अधिक बेटियां होंगी, उन्हें भविष्य में हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रकाश चौधरी को लेकर सीएम की घोषणा

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी का जिक्र करते हुए उन्हें बल्ह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का अगला उम्मीदवार बताते हुए चुनाव में समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बल्ह की जनता ने पिछली बार प्रकाश चौधरी को चुनाव न जिताकर बड़ी गलती की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वह चुनाव जीतते तो आज मंत्री होते। उन्होंने लोगों से भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही।

बल्ह में विकास योजनाओं के लिए घोषणाएं

सुक्खू ने प्रकाश चौधरी को अपना भाई और मित्र बताते हुए उनकी ओर से रखी गई विभिन्न मांगों को पूरा करने का ऐलान किया। इनमें बल्ह में जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग के डिविजन कार्यालय तथा डीएसपी कार्यालय खोलने सहित अन्य विकास कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणाएं शामिल हैं।

रथ पर सवार होकर पहुंचे मुख्यमंत्री

कार्यक्रम से पहले डडौर चौक पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें रथ पर सवार होकर कंसा मैदान तक ले जाया गया। रथ में कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा और एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया भी मौजूद रहे। संजीव गुलेरिया ने रथ के सारथी की भूमिका निभाई। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम सुक्खू का भाजपा सांसदों पर निशाना..कहा- दिल्ली में नहीं खुलती इनकी जुबान, यहां आकर करते हैं कांय-कांय

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के भाजपा सांसदों पर निशाना साधा। विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सांसद दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के...

लुधियाना में कारोबारी दफ्तर से 25 लाख की नकदी चोरी, CCTV तोड़कर फरार हुए चोर

summer express , लुधियाना। मंजू सिनेमा के पास स्थित जंडू टावर में चोरों ने एक कारोबारी के दफ्तर को निशाना बनाकर करीब 20 से 25 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। बदमाश रेलवे ट्रैक की ओर से इमारत में दाखिल हुए और एआर इंटरप्राइजेज के कार्यालय का शटर व अलमारी का लॉकर तोड़कर वारदात...

तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे: 13 लोगों की मौत, 26 घायल

summer express , हैदराबाद। तेलंगाना में गणेश उत्सव के समापन के बाद आयोजित विसर्जन समारोहों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी.वी. आनंद ने इन घटनाओं की पुष्टि की है। डीजीपी के अनुसार, विसर्जन कार्यक्रमों के...

एशियन गेम्स की स्वर्णिम जीत से धर्मशाला साई हॉस्टल में उत्साह, सीनियर खिलाड़ियों की सफलता से जूनियरों को मिली प्रेरणा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद साई हॉस्टल धर्मशाला में खुशी का माहौल देखने को मिला। हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहीं कबड्डी खिलाड़ियों ने टीवी पर भारतीय टीम के मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा और टीम की शानदार जीत का जश्न मनाया। खास बात यह...

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का लुधियाना रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत

Summer express, लुधियाना। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा और खुशवंत सिंह गीगा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया। गोशा ने उन्हें लोई और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। टम्टा नशे के खिलाफ आयोजित जागरूकता यात्रा में शामिल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.