Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बैंक कर्मचारियों ने रविवार को मनाया ‘काला रविवार’, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर जताया विरोध

Summer express/सिरसा,विजय कुमार-: तीन दिवसीय प्रस्तावित बैंक हड़ताल के मद्देनजर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खुले रहे। छुट्टी के दिन बैंक खोलने के फैसले के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने इसे ‘ब्लैक डे’ और ‘काला रविवार’ बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स यानी UFBU के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक देशभर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के मद्देनजर आरबीआई की गाइडलाइन के तहत रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को खोलने के निर्देश दिए गए। हालांकि, कर्मचारियों ने छुट्टी के दिन बैंक खोलने के फैसले पर नाराजगी जताई।

चंचल कुमार और काजल रानी ने कहा कि रविवार सामान्य तौर पर बैंक कर्मचारियों के लिए अवकाश का दिन होता है। कर्मचारियों के मुताबिक, NI Act 1881 के तहत भी रविवार को छुट्टी का प्रावधान है। ऐसे में रविवार को बैंक खोलने का फैसला उनके अधिकारों के खिलाफ है। कर्मचारियों ने कहा कि छुट्टी के दिन भी ड्यूटी पर पहुंचकर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया और इस दिन को ‘काला रविवार’ के रूप में मनाया।बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कार्य लागू करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार पर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में न तो कोई आपात स्थिति है और न ही आर्थिक संकट, ऐसे में छुट्टी के दिन बैंक खोलना उचित नहीं है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी।बैंक कर्मचारियों ने सरकार से बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की अपील की। अब देखना होगा कि प्रस्तावित हड़ताल के बाद सरकार और बैंक यूनियनों के बीच बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बैंक कर्मचारियों ने रविवार को मनाया ‘काला रविवार’, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर जताया विरोध

Summer express/सिरसा,विजय कुमार-: तीन दिवसीय प्रस्तावित बैंक हड़ताल के मद्देनजर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खुले रहे। छुट्टी के दिन बैंक खोलने के फैसले के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने इसे ‘ब्लैक डे’ और ‘काला रविवार’ बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी...

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर सीएम सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आरोप लगाने से पहले तथ्य रखें

Summer express/गुरुग्राम,अनुज पांचाल-:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। गुरुग्राम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहा...

अंबाला में पराली पर सख्ती: जुर्माने से FIR तक, किसानों को प्रोत्साहन भी

अंबाला में पराली जलाने पर जीरो टॉलरेंस, जुर्माने के साथ FIR का प्रावधान रेड एंट्री होने पर दो सीजन तक MSP पर फसल बेचने में रोक, किसानों ने मांगा पराली न जलाने का मुआवजा Summer express/अंबाला-:हरियाणा में धान की कटाई के साथ ही पराली प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कृषि विभाग...

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कर दिया एक्सपोज – जयराम ठाकुर

निर्वाचन विभाग के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी धमकियां, फैलाई अराजकता, FIR होनी चाहिए दर्ज Summer express/शिमला,संजू- रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात...

आटा लेने निकला 19 वर्षीय साहिल हादसे का शिकार, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

Summer express/पिहोवा,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर अनाज मंडी के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान पिहोवा शहर के अमृतसरी फार्म निवासी साहिल के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.