Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहड़ू नागरिक अस्पताल में बढ़ीं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर मिल रहा बेहतर उपचार

Summer express/शिमला-:प्रदेश सरकार द्वारा दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयासों के तहत रोहड़ू नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं, डायलिसिस, सर्जरी एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं के उपलब्ध होने से रोहड़ू सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उपचार के लिए शिमला जाने की आवश्यकता कम हुई है।

24 घंटे उपलब्ध हैं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं

नागरिक अस्पताल रोहड़ू के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे सातों दिन आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल शिमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की करीब दो लाख से अधिक आबादी को भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। अस्पताल में सीटी स्कैन, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में 50 बिस्तरों का क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 8 बिस्तरों की एसएनसीयू तथा 4 बिस्तरों की डे-केयर कैंसर यूनिट स्थापित की जा रही है। इन सुविधाओं के शुरू होने से गंभीर एवं विशेष उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

करीब तीन लाख आबादी को मिल रहा लाभ

नागरिक अस्पताल रोहड़ू से रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई, चौपाल एवं डोडरा-क्वार क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। अस्पताल करीब तीन लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।अस्पताल में कुल 200 बिस्तरों की क्षमता है और प्रतिदिन औसतन 800 से 1000 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। वहीं, प्रतिदिन औसतन 120 से 130 मरीजों को इनडोर उपचार की सुविधा मिल रही है। अस्पताल में हर माह औसतन 100 से 120 बड़ी एवं छोटी सर्जरी तथा 110 से 115 प्रसव करवाए जा रहे हैं।

जांच एवं उपचार की आधुनिक सुविधाएं

अस्पताल में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, ब्लड बैंक, वेंटिलेटर सहित हाई डिपेंडेंसी यूनिट तथा सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, हड्डी रोग और नेत्र रोग के लिए सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त क्र्स्ना डायग्नोस्टिक्स लैब, अस्पताल की अपनी लैब तथा हंस फाउंडेशन के सहयोग से डायलिसिस सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।अस्पताल में वर्तमान में 22 चिकित्सक और 24 स्टाफ नर्स कार्यरत हैं। आपातकालीन सेवाएं भी चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं।

पोर्टेबल मशीनों से आपातकालीन जांच में सुविधा

नागरिक अस्पताल रोहड़ू में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीनों की सुविधा से मरीजों को त्वरित जांच उपलब्ध हो रही है। पोर्टेबल मशीनों को आवश्यकता के अनुसार मरीज के पास ले जाकर जांच की जा सकती है, जिससे विशेष रूप से आपातकालीन एवं दुर्घटना के मामलों में सुविधा मिल रही है।करीब 6 लाख रुपये की लागत से स्थापित पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच शुरू हो चुकी है। मशीन 20 जून को अस्पताल में स्थापित की गई थी तथा इसके संचालन के लिए पांच चिकित्सकों को लाइसेंस प्रदान किया गया है।वहीं, करीब 28 लाख रुपये की लागत वाली पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से आगामी तीन सप्ताह में जांच शुरू होने की संभावना है। इसके संचालन के लिए आवश्यक 6 एमएम वायरिंग एवं अर्थिंग का कार्य पूरा किया जा रहा है।

जल्द शुरू होगी चार-बेड की डे-केयर कैंसर यूनिट

नागरिक अस्पताल रोहड़ू में चार-बेड की डे-केयर कैंसर यूनिट स्थापित करने को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। यूनिट के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है तथा स्थान का चयन भी किया जा चुका है। संबंधित कंपनी द्वारा जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

वर्तमान में अस्पताल में कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। अलग से डे-केयर कैंसर यूनिट स्थापित होने से मरीजों को उपचार के लिए समर्पित सुविधाएं मिल सकेंगी।

छह-बेड का डायलिसिस सेंटर दे रहा निःशुल्क सेवा

अस्पताल में हंस फाउंडेशन के सहयोग से छह-बेड का डायलिसिस सेंटर संचालित किया जा रहा है। सेंटर में मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। हंस फाउंडेशन द्वारा चिकित्सक एवं प्रशिक्षित स्टाफ की सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।पिछले तीन वर्षों से संचालित इस केंद्र से क्षेत्र के मरीजों को लगातार लाभ मिल रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 12 मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है। एचआईवी संक्रमित एवं हेपेटाइटिस-बी से ग्रसित मरीजों के लिए एक डायलिसिस मशीन समर्पित रखी गई है।

23 करोड़ रुपये से तैयार हो रहा 50-बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक

नागरिक अस्पताल रोहड़ू में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से 50-बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जा रहा है। इसमें लगभग 17 करोड़ रुपये भवन निर्माण तथा 6 करोड़ रुपये चिकित्सा उपकरण एवं मशीनरी के लिए प्रस्तावित हैं।भवन निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है और अब तक करीब 15 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्माण कार्य लगभग दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।क्रिटिकल केयर ब्लॉक में आपातकालीन मरीजों के लिए 20 बेड निर्धारित किए जाएंगे। इसके अलावा लेबर रूम, दो ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू बेड, आइसोलेशन वार्ड, लिफ्ट, रैंप, हीटिंग सिस्टम तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ के लिए ड्यूटी रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।ब्लॉक में समर्पित लैब की सुविधा भी प्रस्तावित है, जिसमें माइक्रोबायोलॉजी से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं होंगी। इससे संक्रमण सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच में सुविधा मिलेगी और मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी।

16-स्लाइस सीटी स्कैन से बढ़ेगी जांच क्षमता

नागरिक अस्पताल रोहड़ू में डुअल मोड 16-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार से अनुमोदन प्रदान किया जा चुका है और मशीन को आगामी दो माह के भीतर स्थापित करने का लक्ष्य है।नई सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध होने से गंभीर बीमारियों की जांच एवं निदान में सुविधा मिलेगी। उच्च रेजोल्यूशन क्षमता वाली इस मशीन से मरीजों को आवश्यक जांच के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता भी कम होगी।

50 यूनिट क्षमता का ब्लड बैंक भी उपलब्ध

अस्पताल में 50 यूनिट क्षमता का ब्लड बैंक सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। आपातकालीन एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता के अनुसार रक्त उपलब्ध करवाने में यह सुविधा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विशेष रूप से दुर्घटना एवं अन्य आपातकालीन मामलों में समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीजों के उपचार में सुविधा मिल रही है।रोहड़ू नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के लगातार विस्तार से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ सेवाओं और नई स्वास्थ्य परियोजनाओं के विस्तार से अस्पताल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

करण दलाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू-: सैनी धर्मशाला में रविवार को पलवल कांग्रेस ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का संयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने किया, जबकि मंच संचालन राजेश्वर गर्ग ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल मुख्य...

रोहड़ू नागरिक अस्पताल में बढ़ीं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर मिल रहा बेहतर उपचार

Summer express/शिमला-:प्रदेश सरकार द्वारा दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयासों के तहत रोहड़ू नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं, डायलिसिस, सर्जरी एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं के उपलब्ध होने से रोहड़ू...

किन्नौर और स्पीति में मौसम ने बदली करवट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में सितंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा, जबकि निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव के...

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मंदिर तक लंबी कतारों में दिखी भक्तों की आस्था

श्राद्ध पक्ष के पहले दिन चिंतपूर्णी में उमड़ी भारी भीड़, ओल्ड बस स्टैंड तक लगी श्रद्धालुओं की कतार Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:पितृपक्ष के पहले श्राद्ध के अवसर पर रविवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार का अवकाश होने के कारण सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से...

बैंक कर्मचारियों ने रविवार को मनाया ‘काला रविवार’, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर जताया विरोध

Summer express/सिरसा,विजय कुमार-: तीन दिवसीय प्रस्तावित बैंक हड़ताल के मद्देनजर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खुले रहे। छुट्टी के दिन बैंक खोलने के फैसले के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने इसे ‘ब्लैक डे’ और ‘काला रविवार’ बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.