Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

Summer express/अंबाला-: हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बचाव दल ने मलबे में फंसे कुछ मजदूरों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए राहत कार्य लगातार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कई मजदूर इमारत में काम कर रहे थे। कुछ मजदूरों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि उन्हें भी चोटें आई हैं।मौके पर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और उनकी निगरानी में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक 7 से 8 लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा प्रशासन की ओर से हादसे में फंसे लोगों की सही संख्या और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

Summer express/अंबाला-: हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई...

पलवल में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

करण दलाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू-: सैनी धर्मशाला में रविवार को पलवल कांग्रेस ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का संयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने किया, जबकि मंच संचालन राजेश्वर गर्ग ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल मुख्य...

रोहड़ू नागरिक अस्पताल में बढ़ीं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर मिल रहा बेहतर उपचार

Summer express/शिमला-:प्रदेश सरकार द्वारा दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयासों के तहत रोहड़ू नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं, डायलिसिस, सर्जरी एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं के उपलब्ध होने से रोहड़ू...

किन्नौर और स्पीति में मौसम ने बदली करवट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में सितंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा, जबकि निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव के...

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मंदिर तक लंबी कतारों में दिखी भक्तों की आस्था

श्राद्ध पक्ष के पहले दिन चिंतपूर्णी में उमड़ी भारी भीड़, ओल्ड बस स्टैंड तक लगी श्रद्धालुओं की कतार Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:पितृपक्ष के पहले श्राद्ध के अवसर पर रविवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार का अवकाश होने के कारण सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.