Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

662 करोड़ के मनी लांड्रिंग आरोप में रियल एस्टेट कारोबारी जरनैल सिंह बाजवा की जमानत खारिज

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने रियल एस्टेट कारोबारी और बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज मनी लांड्रिंग मामले में आरोप है कि रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए घर खरीदारों से प्राप्त रकम का कथित तौर पर दूसरे उद्देश्यों में इस्तेमाल और धन का हस्तांतरण किया गया। जस्टिस मनीषा बत्रा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मौजूदा स्तर पर ऐसा आधार नहीं है जिससे यह माना जा सके कि आरोपित अपराध में याचिकाकर्ता दोषी नहीं है।

45 एफआइआर के आधार पर दर्ज हुई थी ईसीआईआर

मामला मोहाली और आसपास बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड की परियोजनाओं, विशेष रूप से सनी एन्क्लेव, से जुड़ा है। आदेश के अनुसार वर्ष 2017 से खरीदारों की शिकायतों पर कई एफआइआर दर्ज हुई थीं। इनमें बिक्री विलेख का निष्पादन न करना या देरी, कब्जा न देना, प्लाट नंबर बदलना और एक ही संपत्ति को एक से अधिक खरीदारों को बेचने जैसे आरोप लगाए गए थे। ईडी के अनुसार जांच के दौरान ऐसी 45 एफआइआर सामने आईं, जिनके आधार पर अपराध की आय का पता लगाने के लिए ईसीआईआर दर्ज की गई।
तलाशी में खाते फ्रीज, नकदी और लग्जरी वाहन मिले

हाई कोर्ट के आदेश में दर्ज तथ्यों के मुताबिक मई 2025 में बाजवा और उससे जुड़े परिसरों पर तलाशी ली गई। इस दौरान याचिकाकर्ता, उसके परिवार के सदस्यों और संबंधित संस्थाओं के कई बैंक खातों में करीब 3.31 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज की गई। करीब 42 लाख रुपये नकद मिलने के अलावा रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू, लैंड क्रूजर, पोर्श और अन्य वाहनों की कुल करीब 1.07 करोड़ रुपये की कीमत बताई गई। ईडी ने दस्तावेजों के आधार पर धन के कथित हस्तांतरण और परत-दर-परत लेनदेन की जांच की।
ईडी ने अपराध की आय 662.49 करोड़ रुपये बताई

जांच के दौरान ईडी ने बाजवा डेवलपर्स के वर्ष 2019-20 के वित्तीय विवरण और विभिन्न व्यक्तियों के बयानों के आधार पर अपराध की आय करीब 662.49 करोड़ रुपये आंकी। ईडी का आरोप था कि घर खरीदारों से प्राप्त रकम को परियोजनाओं के बजाय जमीन खरीद, संबंधित संस्थाओं को असुरक्षित ऋण, पारिवारिक कंपनियों और अन्य निजी जरूरतों में लगाया गया।

कोर्ट ने माना, पीएमएलए की जमानत शर्तें पूरी नहीं

हाई कोर्ट ने कहा कि पीएमएलए की धारा 45 के तहत जमानत देने के लिए अदालत को यह संतुष्टि होनी चाहिए कि आरोपित अपराध का दोषी नहीं है और जमानत पर रहते हुए वह कोई अपराध नहीं करेगा। अदालत ने कहा कि इस मामले में फिलहाल ऐसी उचित आधार वाली संतुष्टि नहीं बनती। साथ ही, धारा 24 के तहत अपराध की आय से संबंधित वैधानिक धारणा का भी उल्लेख किया गया। अदालत ने यह भी कहा कि कुछ एफआइआर बाद में रद या समझौते के आधार पर समाप्त हुई हों, फिर भी कई अनुसूचित अपराधों से जुड़ी एफआइआर लंबित हैं। इसलिए इस स्तर पर उन मामलों के आधार पर जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। याचिकाकर्ता 28 अक्टूबर 2025 से इस मामले में हिरासत में है, लेकिन अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल हिरासत की अवधि जमानत देने का पर्याप्त आधार नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हाई कोर्ट सख्त :सांसद-विधायकों के मामलों में मांगी केंद्रीय एजेंसियों से जानकारी

summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के मामले में सुनवाई स्थगित कर दी। कोर्ट ने कहा कि मामले से संबंधित कुछ हलफनामे अभी दाखिल होना बाकी हैं। इसके चलते मामले को अब सात अक्टूबर 2026 को...

662 करोड़ के मनी लांड्रिंग आरोप में रियल एस्टेट कारोबारी जरनैल सिंह बाजवा की जमानत खारिज

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने रियल एस्टेट कारोबारी और बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज मनी लांड्रिंग मामले में आरोप है कि रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए घर खरीदारों...

इनिशिएटर्स ऑफ चेंज को मिला नया नेतृत्व, गुरसिमर सिंह अध्यक्ष और जसनूर कौर उपाध्यक्ष चुनी गईं

summer express , लुधियाना। युवा सशक्तिकरण और मानवतावादी कार्यों से जुड़ी संस्था इनिशिएटर्स ऑफ चेंज को नया नेतृत्व मिल गया है। रविवार को हुए चुनाव में गुरसिमर सिंह को अध्यक्ष और जसनूर कौर को उपाध्यक्ष चुना गया। दोनों पदों के लिए मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन मिथिल गोयल...

पंचकूला में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

summer express , पंचकूला। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सोमवार को पंचकूला में देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर...

अंबाला हादसे के घायलों से मिले सांसद वरुण मुलाना, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला के धूलकोट में तीन मंजिला इमारत गिरने के हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद कुल 18 मजदूरों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया था। इनमें से 6 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कुछ घायलों को प्राथमिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.