Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दशहरा उत्सव से पहले बजंतरियों को मिले नजराना, कारदार संघ का प्रस्ताव खारिज करने की मांग

136 कथित फर्जी कारदारों को हटाने और देवभूमि की जमीन बेचने वालों पर कार्रवाई की भी उठी मांग

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले बजंतरी संघ को नजराने की राशि दिए जाने की मांग तेज हो गई है। देव संस्कृति चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि बजंतरियों को पहले से तय 23-23 हजार रुपये का नजराना उत्सव शुरू होने से पहले दिया जाए। उन्होंने कारदार संघ की ओर से नजराने की राशि पहले न देने संबंधी प्रस्ताव को खारिज करने की मांग भी उठाई है।कुल्लू के ढालपुर स्थित अटल सदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं के साथ आने वाले बजंतरी सात दिनों तक देव सेवा में अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इनमें कई बजंतरी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और पूरे उत्सव के दौरान देवताओं की सेवा में उपस्थित रहते हैं। ऐसे में उन्हें मिलने वाला नजराना समय पर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि दशहरा उत्सव समिति की बैठक में प्रशासन की ओर से बजंतरी संघ को 23-23 हजार रुपये नजराने के तौर पर देने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अगले ही दिन कारदार संघ की ओर से यह राशि पहले न देने का प्रस्ताव रखा गया। शर्मा ने सवाल उठाया कि जब कारदार संघ की मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2024 में ही पूरा हो चुका है, तो उसे इस तरह का प्रस्ताव रखने का अधिकार कैसे है। उन्होंने कहा कि कारदार व्यक्तिगत तौर पर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं, लेकिन कार्यकारिणी के रूप में प्रस्ताव पारित करने की वैधता पर सवाल उठता है।ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि संस्था की ओर से जिला प्रशासन को पत्र भेजकर कुल्लू कारदार संघ से जुड़े कथित 136 फर्जी कारदारों की जांच की मांग की जाएगी। उनका आरोप है कि इन लोगों के कारदार होने का राजस्व रिकॉर्ड में कोई प्रमाण नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो ऐसे लोगों को दशहरा उत्सव समिति की ओर से दिए जाने वाले नजराने से बाहर किया जाना चाहिए।उन्होंने देवी-देवताओं की भूमि से जुड़े मामले का भी मुद्दा उठाया। शर्मा ने कहा कि देवताओं की जमीन का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। उनका आरोप है कि कुछ कारदारों ने देवी-देवताओं की जमीन बेच दी है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी कारदार द्वारा देव भूमि बेचने की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था इस विषय को भी न्यायालय के समक्ष उठाएगी।

ओम प्रकाश शर्मा ने कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले विधायक दशहरा उत्सव को सामाजिक उत्सव बताते हुए इसके खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक किए जाने की बात करते थे। उन्होंने रघुनाथ मंदिर में आने वाले चढ़ावे का भी हिसाब सार्वजनिक करने की मांग का जिक्र किया।शर्मा ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद विधायक अपने पुराने रुख से पीछे हट गए हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव समिति की बैठकों में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। देव नीति और धार्मिक परंपराओं के बीच राजनीति को स्थान नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पूरे मामले में पारदर्शिता बरतने की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दशहरा उत्सव से पहले बजंतरियों को मिले नजराना, कारदार संघ का प्रस्ताव खारिज करने की मांग

136 कथित फर्जी कारदारों को हटाने और देवभूमि की जमीन बेचने वालों पर कार्रवाई की भी उठी मांग Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले बजंतरी संघ को नजराने की राशि दिए जाने की मांग तेज हो गई है। देव संस्कृति चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रशासन से मांग की...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार,बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट...

नशे के खिलाफ यात्रा के दौरान मनोज तिवारी के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

summer express , लुधियाना | नशे के खिलाफ जागरूकता और लोगों को इस गंभीर सामाजिक समस्या के विरुद्ध एकजुट करने के लिए निकाली जा रही यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मनोज तिवारी के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर...

लुधियाना का युवक जम्मू में 21 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार

summer express , लुधियाना। जम्मू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लुधियाना निवासी एक युवक को अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जम्मू के दोमाना थाना क्षेत्र के मशीन डोमाना इलाके में कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 21.04 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ...

स्कूल वाहन की चपेट में आई 19 माह की बच्ची, मौके पर मौत

summer express बेंगलुरु। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साल सात महीने की बच्ची की स्कूल वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शास्त्री पब्लिक स्कूल का वाहन चार वर्षीय बच्चे को स्कूल से उसके घर छोड़ने पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, वाहन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.