Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अम्बाला की होनहार बेटी दीक्षा मक्कड़ 2 अक्टूबर को संसद भवन में रखेगी पहला कदम

Summer express , अंकुर कपूर, अम्बाला | भारत सरकार द्वारा “Know your Leader” के तहत गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को संसद भवन में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें हर राज्य से एक युवा का चयन किया गया है। इसमें हरियाणा से अम्बाला की विलक्षण प्रतिभा की धनी बेटी दीक्षा मक्कड़ भाग लेने जा रही है। इसमें चयन के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसे दीक्षा ने सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया था । इस कार्यक्रम के लिए हवाई यात्रा व आवास की सुविधा प्रदान की की ग‌‌ई है । इस कार्यक्रम में युवाओं को अपने देश के बड़े लीडर की जन्मजयंती व उनके बारे में युवा संसद द्वारा जानने व संवाद का अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राष्ट्रीय टीवी चैनलों पर किया जा रहा है।

पंजाब यूनिवर्सिटी में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में पीएचडी कर रही दीक्षा ने इसी वर्ष अपने विषय में यूजीसी नैट की परीक्षा में 100 परसैंटाइल प्राप्त कर देश भर में प्रथम स्थान हासिल कर नया आयाम स्थापित किया है। अभी हाल ही में दीक्षा को हरियाणा राज्य का एजुकेशन एंबैसडर नियुक्त किया गया है जिसके तहत वो अंत्योदय परिवारों के होनहार बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु सहायता प्रदान करवा रही है। 

इसके साथ वह  प्रोफैशनल साइबर क्राइम एक्स्पर्ट की भूमिका भी निभा रही है। दीक्षा अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने गुरू जनों, माता पिता के साथ परिवार व समाज को देते हुए जीवन में नई ऊंचाइयों और बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रही है । परिवार से पिता राकेश मक्कड़ बताते हैं कि बचपन से ही दीक्षा अपनी पढ़ाई व कला क्षेत्र में हमेशा अव्वल रही है व दसवीं कक्षा के बाद से ही अपनी पढ़ाई का अधिकांश खर्च स्वयं वहन कर रही है। समाजसेवा के क्षेत्र में भी चैरिटी शो द्वारा, बाल कल्याण परिषद व रैड क्रास सोसाइटी के माध्यम से निरंतर अग्रसर है। वे गर्व महसूस करते हुए कहते हैं कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के बेटी को हमेशा आगे बढ़ने की ही प्रेरणा दी है ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीकॉम पास युवक गिरफ्तार, विधायक के फर्जी लेटर पैड-मोहर से आधार कार्ड में करता था फर्जीवाड़ा

summer express , अनिल मंगला,फरीदाबाद। जन सुविधा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों के आधार कार्ड में बदलाव करने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पर्वतीय कॉलोनी निवासी सौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बीकॉम पास है और जन...

अम्बाला की होनहार बेटी दीक्षा मक्कड़ 2 अक्टूबर को संसद भवन में रखेगी पहला कदम

Summer express , अंकुर कपूर, अम्बाला | भारत सरकार द्वारा “Know your Leader” के तहत गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को संसद भवन में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें हर राज्य से एक युवा का चयन किया गया है। इसमें हरियाणा से अम्बाला की विलक्षण प्रतिभा की धनी बेटी...

न्यूजीलैंड हिमाचल की सेब बागवानी को देगा तकनीकी सहयोग

Summer express/शिमला-:न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन, बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादन हिमाचल...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस,चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को...

जगरांव में घर में घुसकर दो युवकों पर हमला, 35-40 युवकों पर आरोप

summer express , जगरांव। गांव कोठेआल में देर रात घर में घुसकर दो युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सतनाम सिंह और हनमन सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जगरांव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना सिविल अस्पताल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.