Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्योहारों से पहले सफाई व्यवस्था पर निगम सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज
त्योहारी सीजन को देखते हुए नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। मिशन क्लीन पंजाब के तहत मेयर इंद्रजीत कौर और निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करने को कहा गया है।
गुरुवार को सराभा नगर स्थित नगर निगम के जोन-डी कार्यालय में हुई बैठक में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि रोजाना की सफाई के साथ बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाए जाएं। शहर से लगातार कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
लंबित विकास कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश: इसके बाद मेयर इंद्रजीत कौर ने निगम की बीएंडआर ब्रांच और ओएंडएम सेल के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों के साथ बैठक की। इसमें लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी पेंडिंग कार्यों में तेजी लाकर उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर विनीत कुमार, एसई शाम लाल गुप्ता, हेल्थ ऑफिसर डॉ. विपुल मल्होत्रा सहित हेल्थ ब्रांच के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

त्योहारों में बढ़ेगा कूड़ा, पहले से तैयारियां करने के निर्देश
त्योहारी सीजन के दौरान शहर में कूड़े की मात्रा बढ़ने की संभावना को देखते हुए निगम अधिकारियों को पहले से इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त मशीनरी भी तैनात की जाएगी। मेयर और कमिश्नर ने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। अधिकारियों को जमीनी स्तर पर व्यवस्था की जांच के लिए आने वाले दिनों में औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एनआरआई व प्राॅपर्टी कारोबारी सुसाइड केस के दो आरोपितों से जेल में मारपीट, दो लाख वसूले

डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच, 6 आरोपियों पर मामला दर्ज कियाअशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज एनआरआई व प्राॅपर्टी कारोबारी सुसाइड केस में जेल भेजे गए दो हवालातियों से केंद्रीय जेल के अंदर कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है यह भी आरोप लगे है कि जेल के अंदर...

लुधियाना के पॉश इलाके में क्रेटा सवार बदमाशों ने 4.30 मिनट में चुराई स्विफ्ट

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर के पॉश इलाके महाराज नगर में वाहन चोरी का मामला सामने आया है। यहां गली नंबर चार में पांडे डोसा और जिमी साल्ट एंड पेपर के पास सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट कार (पीबी11सीजेड1627) को क्रेटा सवार बदमाशों ने चोरी कर लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में...

लक्ष्मण नगर में बिजली मीटरों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज33 फुटा रोड स्थित लक्ष्मण नगर इलाके में देर रात बिजली के मीटरों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मीटरों से उठती आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और आग...

अवैध निर्माण की शिकायत करने गए लोगों ने इंतजार करवाने पर जताया रोष, हुई सुनवाई

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजहैबोवाल कलां के रजौरी गार्डन क्षेत्र में रिहायशी इलाके में कथित तौर पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, फैक्टरी अथवा धार्मिक स्थल का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। निर्माण की शिकायत लेकर मोहल्लावासी नगर निगम कमिश्नर से मिलने पहुंचे, लेकिन करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद भी मुलाकात नहीं होने...

चंडीगढ़ रोड जाम मामले में प्रधान बॉबी जिंदल समेत 200-250 लोगों पर केस

अभिषेक जलोटा | लुधियानाबिजली कटौती के विरोध में लुधियाना की डाइंग इंडस्ट्री की ओर से बीते दिनों चंडीगढ़ रोड पर लगाए गए धरने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद डाइंग एसोसिएशन ने धरने को इंडस्ट्री के हित में जरूरी कदम बताया। एसोसिएशन प्रधान ने कहा कि यदि दोबारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.