Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धान खरीद के लिए दाना मंडी में पुख्ता इंतजाम, आढ़तियों ने चेयरमैन के सामने रखीं मांगें

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज
पंजाब में बुधवार से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। लुधियाना में जालंधर बाईपास के नजदीक स्थित दाना मंडी में किसानों की सुविधा के लिए खरीद से जुड़े जरूरी इंतजाम किए गए हैं। धान की आमद को देखते हुए आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल और गुरदीप सिंह खंगूड़ा से मुलाकात कर खरीद एजेंसियों की उपलब्धता समेत अन्य मांगें रखीं।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मंडी में धान की आमद बढ़ने की संभावना को देखते हुए मार्केट कमेटी चेयरमैन से बैठक की गई। उन्होंने खरीद प्रक्रिया सुचारु रखने के लिए संबंधित सरकारी खरीद एजेंसियों को समय पर मंडी में उपलब्ध करवाने की मांग की। आढ़तियों की ओर से मंडी में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि धान की खरीद को लेकर मंडी में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। लुधियाना की इस मंडी में धान की नियमित आमद 6 अक्टूबर से बढ़ने की संभावना है। किसानों की संख्या बढ़ने पर मंडी में सुविधाओं और व्यवस्थाओं को जरूरत के अनुसार और बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को धान लेकर मंडी पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों और खरीद एजेंसियों के साथ समन्वय रखा जा रहा है। आढ़तियों की ओर से रखी गई मांगों पर भी आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धान खरीद के लिए दाना मंडी में पुख्ता इंतजाम, आढ़तियों ने चेयरमैन के सामने रखीं मांगें

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजपंजाब में बुधवार से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। लुधियाना में जालंधर बाईपास के नजदीक स्थित दाना मंडी में किसानों की सुविधा के लिए खरीद से जुड़े जरूरी इंतजाम किए गए हैं। धान की आमद को देखते हुए आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरजीत...

व्हील बेयरिंग जाम होते ही बेकाबू हुई सेबों से भरी पिकअप, डिवाइडर से टकराकर पलटी

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूजफिल्लौर बस स्टैंड के सामने वीरवार तड़के सेबों से भरी एक महिंद्रा पिकअप अचानक बेकाबू होकर सेंटर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पिकअप को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।प्राप्त जानकारी के...

एनआरआई व प्राॅपर्टी कारोबारी सुसाइड केस के दो आरोपितों से जेल में मारपीट, दो लाख वसूले

डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच, 6 आरोपियों पर मामला दर्ज कियाअशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज एनआरआई व प्राॅपर्टी कारोबारी सुसाइड केस में जेल भेजे गए दो हवालातियों से केंद्रीय जेल के अंदर कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है यह भी आरोप लगे है कि जेल के अंदर...

लुधियाना के पॉश इलाके में क्रेटा सवार बदमाशों ने 4.30 मिनट में चुराई स्विफ्ट

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर के पॉश इलाके महाराज नगर में वाहन चोरी का मामला सामने आया है। यहां गली नंबर चार में पांडे डोसा और जिमी साल्ट एंड पेपर के पास सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट कार (पीबी11सीजेड1627) को क्रेटा सवार बदमाशों ने चोरी कर लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में...

लक्ष्मण नगर में बिजली मीटरों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज33 फुटा रोड स्थित लक्ष्मण नगर इलाके में देर रात बिजली के मीटरों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मीटरों से उठती आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.