Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जाली एनओसी के बाद डेराबस्सी में बिल्डरों ने पकड़ा अवैध इंडस्ट्री कॉलोनियों का रास्ता

गुरमीत सिंह | डेराबस्सी
समर न्यूज

डेराबस्सी तहसील में जाली एनओसी के जरिए रजिस्ट्रियां करवाने का मामला सामने आने के करीब तीन साल बाद भी जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 6 सितंबर 2023 को गांव बाकापुर की जाली एनओसी के जरिए रजिस्ट्री करवाने का पहला मामला सामने आया था।
इसके बाद 3 अक्टूबर 2023 को नगर परिषद अधिकारी की शिकायत पर डेराबस्सी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में आठ लोगों को नामजद किया गया। जाली एनओसी का मामला सामने आने के बाद रिहायशी प्लॉटिंग का काम काफी हद तक ठंडा पड़ने की बात सामने आई, लेकिन इसी दौरान बिल्डरों द्वारा इंडस्ट्रियल प्लॉटिंग की ओर रुख करने के आरोप लग रहे हैं। गांव समगौली, बरवाला रोड, गुलाबगढ़-बेहड़ा रोड, सुंडरां, थापर कॉलेज के आसपास तथा इसके सामने डेराबस्सी-जिओली सड़क सहित भगवानपुर के आसपास के इलाकों में कृषि भूमि और बंद पड़ी फैक्ट्रियों की जमीन को छोटे-छोटे प्लॉटों में बांटकर बेचने की बात कही जा रही है। इन मामलों की निगरानी और मंजूरी से जुड़े विभाग गमाडा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लॉटिंग रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण नियमों की कथित उल्लंघना का रास्ता खुला हुआ है। साथ ही राजस्व विभाग की ओर से तैयार की गई मौका रिपोर्टों की भी जांच की मांग की जा रही है।
जाली एनओसी मामले के दौरान करीब नौ महीनों में लगभग 5,500 रजिस्ट्रियां होने की बात सामने आई थी, जबकि जांच के लिए नगर परिषद के पास करीब 2,000 एनओसी का रिकॉर्ड पहुंचने की बात कही गई थी। लोगों का कहना है कि यदि पूरे रिकॉर्ड की गहनता से जांच की जाए तो कई और मामले सामने आ सकते हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

सोलन-:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को समानता, मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं। उनके विचार न केवल सिख समुदाय, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणादायक हैं। गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए सिद्धांतों को अपनाकर समाज में प्रेम, शांति और आपसी...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं जीवन को दिखाती हैं सही राह, हर व्यक्ति करे अनुसरण : सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला। धर्मशाला में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारे में सुबह से ही संगत की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने भी शिरकत की और सभी को...

गुरुग्राम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरुग्राम में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने गुरुद्वारों...

पेलक में 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने दी अंतिम आहुति

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल जिले के गांव पेलक में आयोजित 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। अंतिम आहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति का...

अनिल विज से मिले कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Summer express, अंबाला। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से  भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नलवा के विधायक रणधीर पनिहार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई और कुलदीप बिश्नोई ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.