Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सैदपुरा में 26 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, रोजगार न मिलने से था परेशान

summer express, सैदपुरा। सैदपुरा इलाके में 26 वर्षीय युवक नवीन शर्मा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसका शव  देर शाम घर में मिला। घटना के समय नवीन घर में अकेला था। परिजनों के अनुसार, वह काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहा था और काम नहीं मिलने के कारण परेशान रहता था।

मृतक के पिता गौरी शंकर ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य दिल्ली गए हुए थे। नवीन की मां की तबीयत खराब होने के कारण उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था। कुछ समय पहले नवीन भी परिवार से मिलने दिल्ली गया था, लेकिन बाद में करनाल स्थित अपने घर लौट आया था।

गौरी शंकर के अनुसार, वह रविवार को हिसार में काम निपटाने के बाद देर शाम सैदपुरा स्थित घर पहुंचे। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और नवीन को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की के रास्ते घर के अंदर जाने पर नवीन मृत अवस्था में मिला।

परिजनों के मुताबिक, नवीन ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहा था। रोजगार नहीं मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था, हालांकि उसने परिवार के किसी सदस्य से अपनी परेशानी के बारे में खुलकर चर्चा नहीं की थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.