Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में धान खरीद की तैयारी पूरी, 1,887 मंडियों में किए व्यापक इंतजाम

summer express ,जालंधर। पंजाब में धान की सरकारी खरीद को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने खरीद केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने शुक्रवार को भोगपुर अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए।

कटारूचक्क ने बताया कि धान खरीद के लिए पंजाब को 42,786.68 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) मिल चुकी है। इससे किसानों को खरीदी गई फसल का भुगतान समय पर और निर्बाध रूप से किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सीजन 2026-27 के दौरान प्रदेश में 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों से धान की खरीद 2,461 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करेगी। खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रदेशभर में 1,887 मंडियां अधिसूचित की गई हैं। इन मंडियों में बिजली, पीने के पानी, शौचालय, शेड और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कमिश्नरों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जा चुका है। खरीदे गए धान की लिफ्टिंग और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी साथ-साथ चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पंजाब मंडी बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारियों से खरीद कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ने मंडी में मौजूद किसानों और मजदूरों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू, टांडा विधायक जसबीर सिंह राजा गिल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरशरनजीत सिंह बराड़, जिला मंडी अधिकारी अरविंदर सिंह, एएफएसओ गुरविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी और नेता मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला की पहाड़ियों में गूंजेगा साइकिलिस्टों का दम, 130 KM के रोमांचक ट्रैक पर होगी कड़ी परीक्षा

23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा 13वीं एमटीबी शिमला साइकिल रैली का मंच, 20 शहरों के प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम 11 वर्षीय कारिक शर्मा से 68 साल के महेश्वर दत्त तक लेंगे हिस्सा, 3,800 मीटर की कुल चढ़ाई और 8 लाख रुपये के पुरस्कार होंगे आकर्षण Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पहाड़ियों...

जैतो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Summer express, जैतो। जैतो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वीरवार...

कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने की आशंका, बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए हमले की साजिश

Summer express, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इसके लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)...

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.