Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घुमारवीं रोजगार मेले में 200 युवाओं का चयन, उद्योगों से जोड़ने के लिए ‘मील’ ऐप लॉन्च

Summer express/घुमारवीं/सुभाष -:सीर उत्सव के अवसर पर घुमारवीं में श्रम एवं रोजगार विभाग तथा बीबीएनआई के सहयोग से आयोजित रोजगार मेले में 16 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में 400 से अधिक युवाओं ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिए, जिनमें से करीब 200 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया। अन्य अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए संबंधित कंपनियों के मुख्य कार्यालयों में साक्षात्कार हेतु बुलाया गया है।रोजगार मेले में स्थानीय युवाओं के साथ आईटीआई घुमारवीं के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। विद्यार्थियों ने रोजगार और इंटर्नशिप के अवसरों के लिए कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिए, जिससे उन्हें वास्तविक भर्ती प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव भी मिला।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने में उद्योगों की आवश्यकताओं और उपलब्ध मानव संसाधन के कौशल के बीच का अंतर एक बड़ी चुनौती है। सरकार इस स्किल गैप को दूर करने के लिए उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण देने पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र तथा ईवी टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में ग्रीन जॉब्स के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जल्द शॉर्ट टर्म स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा बजट में घोषित स्किल अकादमी को भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। अकादमी के माध्यम से डिग्री और डिप्लोमा धारक युवाओं को फिनिशिंग कोर्स करवाकर उनकी रोजगारपरक क्षमताओं को बढ़ाया जाएगा।राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट अकादमी स्थापित करने की बजट में घोषणा की गई है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे आधुनिक एवं रोजगारपरक क्षेत्रों में विशेष पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। युवाओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण देने और उन्हें सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा।उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग ने आईटीआई विद्यार्थियों के लिए ‘रोजगार सेतु’ वेब पोर्टल भी शुरू किया है। भविष्य में इसका विस्तार करते हुए ग्रेजुएट, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक, फार्मेसी डिप्लोमा धारक सहित अन्य वर्गों के युवाओं को भी इससे जोड़ा जाएगा।

रोजगार मेले में भाग लेने वाली विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। मेले में टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, एसआईएस इंडिया, ऑरो टेक्सटाइल इंडिया, इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस, श्रीराम फाइनेंस, ज्यूपिटर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, शिवम इंस्टीट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग घुमारवीं, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड, एलआईसी ऑफ इंडिया, ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, मेराक्वी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, अंबर इंश्योरेंस, हैवेल्स इंडिया, पार्क हॉस्पिटल पंचकूला और अल्फाइंडिया सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीर उत्सव के अवसर पर आयोजित यह रोजगार मेला स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक कौशल से प्रशिक्षित कर उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है।

युवाओं और उद्योगों के बीच सेतु बनेगा ‘मील’ ऐप

बिलासपुर, 3 अक्तूबर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने रोजगार मेले के दौरान युवाओं को उद्योगों से जोड़ने के उद्देश्य से ‘मील’ ऐप लॉन्च किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म युवाओं और उद्योगों के बीच सेतु के रूप में काम करेगा तथा विद्यार्थियों को उनकी योग्यता, कौशल और रुचि के अनुरूप रोजगार, इंटर्नशिप एवं अन्य करियर अवसर तलाशने में सहायता करेगा।

ऐप पर विद्यार्थी निःशुल्क पंजीकरण कर अपनी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी एवं अन्य कौशल, अनुभव, रुचि और करियर प्राथमिकताओं की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। वहीं, बीबीएनआई एसोसिएशन से जुड़ी 600 से अधिक औद्योगिक इकाइयों की आवश्यकताओं का मिलान ऐप पर उपलब्ध विद्यार्थी डेटाबेस से किया जाएगा।किसी उद्योग को विशेष योग्यता या कौशल वाले उम्मीदवार की आवश्यकता होने पर ऐप के माध्यम से उपयुक्त विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें संबंधित उद्योग से जोड़ा जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर तलाशने और उद्योगों को योग्य मानव संसाधन उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला की पहाड़ियों में गूंजेगा साइकिलिस्टों का दम, 130 KM के रोमांचक ट्रैक पर होगी कड़ी परीक्षा

23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा 13वीं एमटीबी शिमला साइकिल रैली का मंच, 20 शहरों के प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम 11 वर्षीय कारिक शर्मा से 68 साल के महेश्वर दत्त तक लेंगे हिस्सा, 3,800 मीटर की कुल चढ़ाई और 8 लाख रुपये के पुरस्कार होंगे आकर्षण Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पहाड़ियों...

जैतो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Summer express, जैतो। जैतो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वीरवार...

कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने की आशंका, बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए हमले की साजिश

Summer express, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इसके लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)...

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.