इस्लामाबाद | पाकिस्तान की सियासत एक बार फिर हलचल में है। प्रधानमंत्री हाउस और राष्ट्रपति भवन में हुई हाई-लेवल बैठकों के बाद अटकलें तेज़ हो गई हैं कि सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की जगह ले सकते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस पूरे मामले को “बेवजह की अफवाह” बताया है।
माना जा रहा है कि 27वें संविधान संशोधन की तैयारी हो रही है, जिससे जरदारी स्वेच्छा से पद छोड़ सकते हैं। इसी बीच मुनीर और शरीफ की मुलाकात और फिर जरदारी से मीटिंग ने सियासी गलियारों में हलचल और तेज़ कर दी है।
रक्षा मंत्री ने बयान देकर कहा – सेना प्रमुख का राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म है, और कहा जा रहा है कि अगर बदलाव हुआ, तो पाकिस्तान की सत्ता में बड़ा उलटफेर तय है।