Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रील के चक्कर में नदी में उतारी थार  बीच धार में फंसी गाड़ी; ट्रैक्टर से निकालनी पड़ी

Summer express/यमुनानगर, परवेज खान -:सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रील बनाने का जुनून लोगों पर इस कदर हावी हो रहा है कि कई बार वे अपनी जान और वाहन तक जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला यमुनानगर के दादुपुर हैड से सामने आया, जहां सोम नदी में स्टंट करने के लिए उतारी गई एक THAR बीच नदी में फंस गई। आखिरकार गाड़ी को ट्रैक्टरों की मदद से बाहर निकालना पड़ा।

रील बनाने के चक्कर में युवक ने नदी में उतारी THAR, लेकिन स्टंट का शौक उस वक्त भारी पड़ गया, जब गाड़ी बीच नदी में ही धंस गई। मामला शनिवार, 3 अक्टूबर का बताया जा रहा है।यमुनानगर के दादुपुर हैड पर एक युवक पुल के सामने सोम नदी में अपनी THAR लेकर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक नदी के बीच गाड़ी से स्टंट करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान THAR जमीन में धंस गई और उसके पहिए जवाब दे गए।गाड़ी को निकालने के लिए युवक ने काफी मशक्कत की, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद THAR नदी से बाहर नहीं निकल सकी। इसके बाद ट्रैक्टरों की मदद ली गई। रस्से से THAR को टोचन किया गया और काफी प्रयास के बाद गाड़ी को नदी से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवक नदी में THAR उतारकर स्टंट करने में कितना कामयाब हुआ, यह तो साफ नहीं है, लेकिन गाड़ी को ट्रैक्टरों से टोचन कर बाहर निकालने का वीडियो जरूर चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोग युवक की इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं।उनका कहना है कि कुछ सेकंड की रील के लिए इस तरह जान और वाहन को खतरे में डालना किसी भी लिहाज से सही नहीं है।फिलहाल THAR को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज बटोरने की होड़ अगर इसी तरह बढ़ती रही, तो मनोरंजन का यह जुनून कभी बड़े हादसे में बदल सकता है। जरूरी है कि रील और रोमांच के चक्कर में अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में न डाला जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.