Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाहरी राज्यों से मछली की आपूर्ति रोकने की मांग, सात अक्तूबर से धरने की चेतावनी

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से मछली लाकर बेचने के विरोध में गोबिंद सागर फिशरीज को-ऑपरेटिव मार्केटिंग एंड सप्लाई फेडरेशन लिमिटेड ने आंदोलन की चेतावनी दी है। फेडरेशन का कहना है कि बाहरी मछली की लगातार आपूर्ति से प्रदेश के स्थानीय मछुआरों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। संगठन ने सरकार और मत्स्य विभाग को सात अक्तूबर तक कार्रवाई का समय दिया है। इसके बाद विभाग के मुख्यालय में धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

रविवार को बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में फेडरेशन के चेयरमैन विजय पाल नाग और मुनीर अख्तर लाली ने कहा कि प्रदेश के जलाशयों में मछली पकड़कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले हजारों मछुआरे मौजूदा व्यवस्था से परेशान हैं। उनका आरोप है कि कुछ ठेकेदार स्थानीय मछुआरों से मछली खरीदने के बजाय पंजाब, चंडीगढ़, लुधियाना, दिल्ली और जम्मू समेत अन्य राज्यों से मछली मंगवा रहे हैं। इसके बाद इसे कम कीमत पर बाजार में बेचा जा रहा है।फेडरेशन पदाधिकारियों के अनुसार, बाहरी मछली की आमद बढ़ने से स्थानीय स्तर पर पकड़ी जाने वाली मछली की मांग प्रभावित हुई है। इसका सीधा नुकसान उन परिवारों को हो रहा है जिनकी आय पूरी तरह मत्स्य व्यवसाय पर निर्भर है। उन्होंने सरकार से स्थानीय मछुआरों के हितों को प्राथमिकता देने और उनकी पकड़ी गई मछली की खरीद सुनिश्चित करने की मांग उठाई।फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बाहरी राज्यों से आने वाली मछली की नीलामी और बिक्री प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। साथ ही प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी मछली की आवाजाही पर निगरानी और जांच की प्रभावी व्यवस्था बनाने की अपील की गई है।पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सात अक्तूबर तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो मछुआरों के प्रतिनिधियों के साथ मत्स्य विभाग के मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.