Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में विवाद के बाद चाकूबाजी: एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

summer express ,फरीदाबाद । बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 चौराहे पर सोमवार देर रात विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक और घायल दोनों शाहपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके और विवाद की पूरी कड़ी सामने आ सके।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेक्टर-62 चौराहे के आसपास अक्सर अवैध रूप से शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है। उनका कहना है कि क्षेत्र में आए दिन कहासुनी और झगड़े की घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस हत्या और चाकूबाजी की वजह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.