Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में बदलेगा मौसम, 6 से 9 अक्टूबर तक बारिश-तेज हवाओं का यलो अलर्ट

summer express,अमृतसर। पंजाब में मानसून की विदाई के बाद लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच अब मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में 6 से 9 अक्टूबर तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इस अवधि में कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग, चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार, 6 से 9 अक्टूबर के बीच पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ रात के तापमान में भी कुछ गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।

6 अक्टूबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में गरज-चमक, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का यलो अलर्ट है।

7 अक्टूबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

8 अक्टूबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में यलो अलर्ट रहेगा। इस दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

9 अक्टूबर को मौसम का असर मुख्य रूप से पंजाब के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों तक सीमित रहने का अनुमान है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में तेज हवाओं और मौसम में बदलाव की संभावना है। इन जिलों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

वहीं, 5 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में 35.2, लुधियाना में 35.0, पटियाला में 35.6, चंडीगढ़ में 34.7 और मोहाली में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

रात के तापमान में भी 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से करीब 3.5 डिग्री अधिक रहा। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, अमृतसर में 23.6, लुधियाना में 23.4, पटियाला में 24.2 और फरीदकोट में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश और तेज हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला की पहाड़ियों में गूंजेगा साइकिलिस्टों का दम, 130 KM के रोमांचक ट्रैक पर होगी कड़ी परीक्षा

23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा 13वीं एमटीबी शिमला साइकिल रैली का मंच, 20 शहरों के प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम 11 वर्षीय कारिक शर्मा से 68 साल के महेश्वर दत्त तक लेंगे हिस्सा, 3,800 मीटर की कुल चढ़ाई और 8 लाख रुपये के पुरस्कार होंगे आकर्षण Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पहाड़ियों...

जैतो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Summer express, जैतो। जैतो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वीरवार...

कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने की आशंका, बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए हमले की साजिश

Summer express, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इसके लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)...

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.