Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बदलेगा मौसम, 9 अक्टूबर तक बारिश का दौर..ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार देर शाम से प्रदेश के कई मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर शाम से मौसम में बदलाव शुरू होगा और इसका असर रात के समय बढ़ सकता है। इस दौरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 9 अक्टूबर तक प्रदेश के मैदानी और मध्यवर्ती जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद 10 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आने का अनुमान है।

चार दिन भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी चार दिनों के दौरान मैदानी और मध्यवर्ती जिलों के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद और देर शाम भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर अलग दिखाई दे सकता है। कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इससे इन इलाकों में तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ सकती है।

बीते 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है। केलांग में 24.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से लगभग 9 डिग्री अधिक रहा। कल्पा में भी अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है।मैदानी क्षेत्रों में बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और ऊना में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज होने के कारण मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा का कहना ये 

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2026 में हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का प्रवेश करीब 30 जून को हुआ था और 1 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मॉनसून सक्रिय हो गया था। सामान्य तिथि की तुलना में मॉनसून करीब छह दिन देरी से पहुंचा था। इस वर्ष मॉनसून की विदाई भी सामान्य से देर से हुई। प्रदेश से मॉनसून ने 3 अक्टूबर को विदाई ली, जबकि सामान्य तौर पर इसकी वापसी लगभग 25 सितंबर के आसपास हो जाती है।

मॉनसून सीजन के दौरान पूरे हिमाचल प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम रिकॉर्ड की गई। हालांकि, मौसम विभाग की श्रेणी के अनुसार इसे अभी भी सामान्य बारिश के दायरे में माना जाता है। जिलावार आंकड़ों की बात करें तो लाहौल-स्पीति में सामान्य से करीब 65 प्रतिशत कम और हमीरपुर में लगभग 34 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। सोलन और मंडी में बारिश सामान्य से करीब 14 से 16 प्रतिशत कम रही। इसके विपरीत किन्नौर में सामान्य से लगभग 18 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि शिमला में भी सामान्य से करीब 14 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। प्रदेश के बाकी जिलों में बारिश सामान्य के आसपास रही।

आने वाले महीनों के मौसम को लेकर भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर यानी पोस्ट-मॉनसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, केवल अक्टूबर महीने की बात करें तो प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश सामान्य से कम रह सकती है। इसके साथ ही दिन के तापमान के सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के कारण मौसम में अलग-अलग परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीन के तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत और 32 घायल

Summer express, ल्हासा । चीन के तिब्बत क्षेत्र में आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। भूकंप के...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में 24 और 25 अक्टूबर को बदलेगा मौसम, करवाचौथ पर साफ आसमान रहने की संभावना

Summer express, अमृतसर। पंजाब में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, शनिवार से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में...

पुलिस की मौजूदगी में महिला डॉक्टर को आरोपी ने जड़ा थप्पड़, चिकित्सक संघ ने जताया विरोध

Summer express, वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला चिकित्सा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अदालत में पेशी से पहले मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद चिकित्सक समुदाय में...

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.