Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में ASI को पहले थप्पड़, फिर पुलिसकर्मी ने जड़ा चांटा; युवक गिरफ्तार

summer express,पानीपत (सुन्दर कुंडू)। पानीपत के संजय चौक पर  शाम वाहन जांच के दौरान एक युवक और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बिना नंबर प्लेट की बाइक चला रहे युवक ने एल्को सेंसर से जांच कराने से इनकार करते हुए पुलिसकर्मियों से बहस की और बाद में ड्यूटी पर तैनात ASI को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, संजय चौक पर बिना नंबर प्लेट की बाइक देखकर पुलिसकर्मियों ने युवक को रोका था। पूछताछ के दौरान उसके मुंह से शराब की गंध आने पर पुलिस ने उसे एल्को सेंसर से जांच कराने के लिए कहा। आरोप है कि युवक ने सेंसर में फूंक मारने के बजाय पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। इसी दौरान उसने ASI पर आपत्तिजनक शब्द कहने का आरोप लगाया और उसके कंधे पर हाथ मार दिया।

बताया जा रहा है कि युवक की हरकत से नाराज ASI ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद युवक ने भी ASI के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ASI युवक से कसम खाने के लिए कहता हुआ सुनाई दे रहा है। युवक की ओर से भी जवाब देते हुए धार्मिक शपथ लेने की बात कही जा रही है।

DSP के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान असलम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कराई जा रही है। पुलिस मामले की पूरी घटना और वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील, हड़ताल छोड़ सरकार के साथ मिलकर लड़ें कानूनी लड़ाई

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनियों को लाइसेंस दिए जाने के विरोध में हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों से आंदोलन समाप्त कर सरकार का साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस फैसले के...

नारनौल में किन्नर समाज के प्रधान का अंतिम संस्कार, 25 पन्नों के सुसाइड नोट से बढ़ा विवाद

Summer express, नारनौल। हरियाणा के नारनौल में मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी का गुरुवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी रही और बड़ी संख्या में शहरवासी अंतिम विदाई देने पहुंचे। विनोद की मौत के मामले में परिजनों ने भिवानी की बुलबुल किन्नर और उसके समर्थकों...

रेवाड़ी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, कई इलाकों में ब्लैकआउट का खतरा

Summer express, रेवाड़ी। गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने और निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर पहले ही दिन दिखाई देने लगा। वीरवार से शुरू हुई हड़ताल के बीच बुधवार रात को ही कई बिजली कर्मचारी पावर सब स्टेशन छोड़कर चले गए। इसके...

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का निधन, सीएम सुक्खू ने रद्द किए सभी कार्यक्रम.अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Summer express/शिमला/ संजू -:चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र के होली में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से हुई आकस्मिक मौत से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। युवा कांग्रेस के एक सक्रिय और समर्पित पदाधिकारी के असमय निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख है। घटना की सूचना मिलने के...

मल्टीपर्पज वर्करों ने दीपावली पर सरकार से मांगा वेतन और पॉलिसी का तोहफा

अब दीपावली पर अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर हमें भी तोहफे की उम्मीद Summer express/मंडी/धर्मवीर -: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत मल्टीपर्पज वर्करों ने प्रदेश सरकार ने दीपावली पर वेतन और शॉर्ट टर्म पॉलिसी का तोहफा मांगा है। मंडी से जारी बयान में मल्टीपर्पज वर्कर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विवेक ने बताया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.