Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र की मंडियों में धान का संकट, 1.77 लाख एमटी खरीद के बाद सिर्फ 14% उठान

summer express,कुरुक्षेत्र। जिले की अनाज मंडियों में धान की बंपर आवक के बीच व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। मंडियों में जगह कम पड़ने के कारण धान की ढेरियां अब सड़कों और धर्मशालाओं के बाहर तक पहुंच गई हैं। फसल का उठान धीमी गति से होने के कारण किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई है। केडीबी रोड और ब्रह्मसरोवर के आसपास धान से लदे वाहनों की कतार और सड़कों पर फसल के ढेर के कारण दिन-रात जाम की स्थिति बनी हुई है।

मौसम में बदलाव की आशंका को देखते हुए किसानों ने धान की कटाई तेज कर दी है, जिससे मंडियों में अचानक आवक बढ़ गई। इसके मुकाबले उठान की रफ्तार धीमी रहने से मंडियों में जगह का संकट गहरा गया। प्रशासन की ओर से व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार बढ़ रही आवक के कारण मौजूदा इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।

धान की बढ़ती आवक को देखते हुए प्रशासन ने सात नए खरीद केंद्रों को मंजूरी दी थी। इससे उम्मीद थी कि मुख्य मंडियों पर दबाव कम होगा और किसानों को फसल उतारने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। हालांकि, पहले से मंडियों में पड़ा धान नहीं उठने के कारण नई फसल के लिए भी जगह बनाना मुश्किल हो रहा है।

किसानों का कहना है कि उन्हें फसल लेकर मंडियों में दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। गांव लुखी से धान लेकर पहुंचे किसान जगीर सिंह ने बताया कि थानेसर अनाजमंडी में जगह नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में ब्रह्मसरोवर के पास धान उतारना पड़ा। उनका कहना है कि मौसम खराब होने की आशंका के चलते किसान जल्द फसल बेचकर सुरक्षित करना चाहते हैं, लेकिन मंडियों में भीड़ और धान में नमी की जांच के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है।

डीएफएससी नरेश कुमार के अनुसार, मिलर्स अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत कर रहे थे, जिसके चलते कई दिनों तक पंजीकरण नहीं हो सका। इस वजह से धान का उठान प्रभावित हुआ और मंडियों में स्थिति बिगड़ी। अब मिलर्स का पंजीकरण होने के बाद उठान में तेजी लाई जा रही है और इसका असर भी दिखाई देने लगा है।

जिले की मंडियों में मंगलवार तक 1 लाख 77 हजार 261 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी, जबकि इसमें से केवल 28 हजार 6 मीट्रिक टन यानी करीब 14 फीसदी धान का ही उठान हो पाया था। जिले में धान खरीद की जिम्मेदारी हैफेड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सौंपी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में 24-25 अक्टूबर को बारिश के आसार, रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक

Summer express, लुधियाना। पंजाब में मौसम में बदलाव के बावजूद तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। खासकर रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार,...

त्रिपुरा के युवक से कथित नस्ली दुर्व्यवहार पर किरेन रिजिजू सख्त, कार्रवाई का भरोसा

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर पर त्रिपुरा के युवक के साथ कथित नस्ली दुर्व्यवहार करने के मामले में कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस इस मामले में आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और उसे अपने कृत्य का परिणाम...

आजाद नगर में युवक और विवाहित महिला ने निगला जहर, युवक की मौत

Summer express, हिसार। आजाद नगर क्षेत्र में शाम सहमति संबंध में रह रहे युवक और एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। इसके बाद युवक के परिजन दोनों...

धान खरीद में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सरकार को घेरा

Summer express, हिसार। हरियाणा में धान खरीद में देरी, मंडियों में अव्यवस्थाओं और फसल सत्यापन में आ रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार के दो साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया है, लेकिन मंडियों में...

नशे की लत में पोते ने दादी के घर से चुराए लाखों के गहने, नग्गल पुलिस ने किए बरामद

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला के नग्गल थाना क्षेत्र के गांव मेहला में नशे की लत के चलते एक युवक द्वारा अपनी ही दादी के घर से गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। करीब 19 वर्षीय आरोपी सुल्तान सिंह ने कथित तौर पर घर में रखे संदूक से सोने के गहने चोरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.