Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर,

26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहद दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है। यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और निर्माण सामग्री को मौके तक पहुंचाने में आ रही मुश्किलों के चलते परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी।

जिला कांगड़ा एवं चंबा के BSNL के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि बड़ा भंगाल में मोबाइल टावर लगाने के लिए वर्ष 2024 में सर्वे किया गया था। सर्वे के दौरान टावर के लिए उपयुक्त स्थान भी चिन्हित किया गया था। हालांकि संबंधित स्थान तक पहुंचने के लिए करीब 26 किलोमीटर का बेहद कठिन पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। यही इस परियोजना की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।टावर निर्माण के लिए सीमेंट, स्टील, जनरेटर, एंटीना, केबल और अन्य जरूरी उपकरणों को इतने दुर्गम क्षेत्र तक पहुंचाना आसान नहीं है। इसी वजह से सर्वे पूरा होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका।डॉ. मौर्या के मुताबिक इस मामले को प्रदेश सरकार, दूरसंचार विभाग और BSNL मुख्यालय के समक्ष उठाया गया था। इसके बाद दूरसंचार विभाग और मंत्रालय की ओर से भी प्रदेश सरकार के साथ पत्राचार किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेज-4 में बड़ा भंगाल के रूट को शामिल किए जाने के बाद भविष्य में सड़क के माध्यम से निर्माण सामग्री पहुंचाने की संभावना बन सकती है।

अब जिला प्रशासन ने BSNL से इस परियोजना की दोबारा फिजिबिलिटी जांच करने और संभावित विकल्प तलाशने का आग्रह किया है। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की ओर से भी केंद्रीय संचार मंत्री को इस संबंध में पत्र लिखे जाने की जानकारी सामने आई है।BSNL की ओर से पहले परियोजना को डी-स्कोप किए जाने संबंधी पत्र जारी किया गया था, लेकिन प्रशासन के आग्रह के बाद अब इसे दोबारा आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। यदि प्रदेश सरकार या जिला प्रशासन एयरलिफ्ट अथवा किसी अन्य माध्यम से निर्माण सामग्री और उपकरण पहुंचाने में सहयोग करता है, तो BSNL बड़ा भंगाल में मोबाइल टावर स्थापित करने का प्रयास करेगा।दुर्गम क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापित होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने-जाने वाले लोगों को भी बेहतर संचार सुविधा मिल सकेगी। BSNL का कहना है कि यदि यह परियोजना सफल होती है, तो यह कांगड़ा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.