Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में कार बैक करते समय दो मैकेनिकों को कुचला: एक की मौत, दूसरा घायल

summer express ,हिसार। दिल्ली रोड पर सातरोड गांव के पास यूनिक ऑटो वर्कशॉप में दोपहर कार बैक करते समय बड़ा हादसा हो गया। कार बैक करते समय अचानक रेस दबने से पीछे काम कर रहे दो मैकेनिक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक मैकेनिक कार के नीचे कुचल गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए जिंदल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हांसी के अनीपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय विवेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं धान्सू निवासी राजपाल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कार मालिक अधिवक्ता डॉ. आशीष ने बताया कि वह  सुबह करीब 10 बजे अपनी कार की सर्विस करवाने के लिए यूनिक ऑटो वर्कशॉप पहुंचे थे। उनके साथ उनकी तीन साल की बेटी भी थी। कार वर्कशॉप में खड़ी करने के बाद वह ऊपर बैठ गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे एक मैकेनिक उनकी कार को पीछे की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान कार अचानक तेज गति से बैक हुई और पीछे काम कर रहे दोनों मैकेनिक उसकी चपेट में आ गए।

परिजनों के अनुसार, विवेक अनीपुरा निवासी मेवा सिंह का बड़ा बेटा था और करीब डेढ़ साल से यूनिक ऑटो वर्कशॉप में मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें बताया गया कि विवेक और राजपाल कार के इंजन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान पास में मौजूद एक अन्य मैकेनिक कार को दूसरी दिशा में ले जाने के लिए बैक कर रहा था। अचानक कार की रफ्तार बढ़ने से दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे उसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन विवेक की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...

यमुनानगर में गैस पाइपलाइन में धमाके के बाद भीषण आग, 64 वर्षीय महिला झुलसी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर स्थित चिट्टा मंदिर चौक पर गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद धमाका हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में लॉन्ड्री की दुकान चलाने वाली 64 वर्षीय सुनीता देवी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.