Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। भारतीय रेलवे की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेलवे परिसरों और रेल पटरियों की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के साथ यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

तीन दिवसीय अभियान के दौरान सफाई मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रेलवे स्टेशनों के मुख्य ट्रैक, प्लेटफॉर्म के आसपास की पटरियों तथा यार्ड क्षेत्रों में सफाई की। इस दौरान रेल पटरियों और रेलवे परिसरों से प्लास्टिक कचरा, ठोस अपशिष्ट और अन्य गंदगी हटाई गई। रेलवे प्रशासन की ओर से इन स्थानों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभियान में योगदान देने वाले सफाई मित्रों की मेहनत, समर्पण और कार्य की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे स्टेशनों और रेल पटरियों की नियमित सफाई यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने के साथ-साथ रेलवे परिसरों में स्वच्छता और सुरक्षा के मानकों को बनाए रखने के लिए भी जरूरी है।

रेलवे प्रशासन ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में अंबाला मंडल ने यात्रियों और आमजन से अपील की है कि वे रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्म और रेल पटरियों पर कचरा न फेंकें तथा कूड़ेदान का इस्तेमाल करें। रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी लोगों से सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने कहा कि स्वच्छता केवल रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें रेल यात्रियों और आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

यह अभियान रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.