Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मिक्स्ड लैंड यूज की स्थायी मंजूरी के लिए संघर्ष जारी रहेगा: हरसिमरजीत सिंह लक्की

दलजीत विक्की |लुधियाना
समर न्यूज

यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने मिक्स्ड लैंड यूज को स्थायी रूप से नियमित करने की मांग को लेकर पंजाब सरकार के समक्ष अपना पक्ष रखा है। एसोसिएशन के प्रधान हरसिमरजीत सिंह लकी ने बताया कि उन्होंने स्वयं पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा से मुलाकात कर एसोसिएशन की प्रमुख मांगें रखीं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से फिलहाल एक वर्ष की एक्सटेंशन दिए जाने से उद्योगों को अस्थायी राहत मिली है, लेकिन एसोसिएशन की वास्तविक मांग मिक्स्ड लैंड यूज का स्थायी नियमितीकरण है। हरसिमरजीत सिंह लकी के अनुसार, मंत्री के समक्ष केवल मिक्स्ड लैंड यूज का मुद्दा ही नहीं, बल्कि छोटे एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण विषय भी उठाए गए। इनमें नियमित और नए एमएसएमई फोकल प्वाइंट स्थापित करने, उद्योगों को बिजली सब्सिडी देने तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) सेंटरों को अपग्रेड करने की मांग शामिल है। एसोसिएशन का मानना है कि इन कदमों से छोटे उद्योगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं और औद्योगिक विकास को गति मिल सकती है।
{एक साल की एक्सटेंशन स्थायी समाधान नहीं: एसोसिएशन प्रधान ने कहा कि सरकार द्वारा एक वर्ष की एक्सटेंशन दिया जाना फिलहाल अंतरिम राहत है। इसे मिक्स्ड लैंड यूज की स्थायी मंजूरी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उद्योगों को दीर्घकालिक राहत और नीतिगत स्पष्टता तभी मिलेगी, जब इस व्यवस्था को स्थायी रूप से नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन अपनी मूल मांग से पीछे नहीं हटेगी और स्थायी समाधान मिलने तक सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाती रहेगी।
{छोटे उद्योगों के साथ खड़ी है एसोसिएशन: एसोसिएशन की भूमिका पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए हरसिमरजीत सिंह लकी ने कहा कि संगठन छोटे उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं उद्योग मंत्री के कार्यालय में एसोसिएशन की मांगों के साथ पहुंचे थे और स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखा था। उनके अनुसार, संगठन की प्राथमिकता केवल अस्थायी राहत हासिल करना नहीं, बल्कि उद्योगों की समस्याओं का स्थायी समाधान करवाना है।
{स्थायी समाधान तक जारी रहेगा संघर्ष: हरसिमरजीत सिंह लकी ने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनके हितों की रक्षा के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि मिक्स्ड लैंड यूज के स्थायी नियमितीकरण की मांग पूरी होने तक एसोसिएशन अपना संघर्ष जारी रखेगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.