Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना अस्पताल में महिला की मौत पर डॉक्टरों ने तोड़ी चुप्पी, डा. प्रियंका का निलंबन वापस लेने की मांग

Summer express/ऊना, राकेश-: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अरनियाला निवासी रीना और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएमओए) ऊना ने चुप्पी तोड़ते हुए डा. प्रियंका शर्मा का निलंबन वापस लेने की मांग की है। एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, चिकित्सकों को सुरक्षा देने और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव वर्मा के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई है। निजी अस्पतालों की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ऊना ने भी इन मांगों का समर्थन किया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. महेश्वर राय ने रक्कड़ स्थित एक निजी होटल में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि डा. प्रियंका शर्मा का निलंबन जल्दबाजी में लिया गया एकतरफा फैसला है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच पूरी होने से पहले किसी चिकित्सक को दोषी ठहराना उचित नहीं है।डा. राय के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रीना के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संकेत सामान्य थे। करीब साढ़े नौ बजे गर्भस्थ शिशु की धड़कन नहीं मिलने की स्थिति सामने आई। इसके बाद अल्ट्रासाउंड और आवश्यक उपचार की तैयारी की गई, लेकिन इसी दौरान महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद अस्पताल में भीड़ ने हंगामा किया और चिकित्सकों को धमकियां दीं। कुछ लोग पेट्रोल लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उनका कहना था कि यदि चिकित्सक खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान नहीं बचाते, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

एसोसिएशन ने सीएमओ के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई और अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। साथ ही कहा कि मरीज की मौत दुखद है, लेकिन घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए सभी चिकित्सकीय रिकॉर्ड और साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन तेज करेंगे कर्मचारी, OPS संकल्प यात्रा निकालने का ऐलान

Summer express, कैथल, बलविंदर कुमार। हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस मांग को लेकर प्रदेशभर में ओपीएस संकल्प यात्रा के माध्यम से कर्मचारियों को एकजुट किया जाएगा और पुरानी...

पलवल में दशहरे पर शस्त्र पूजन, महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज के निर्माण कार्य का खेल राज्य मंत्री ने लिया जायजा

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को दशहरे के अवसर पर पलवल स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित विशाल शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप भवन...

हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी बजट विवाद: गुरबीर सिंह ने झिंडा को दी खुली बहस की चुनौती

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) में बजट पारित नहीं होने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा और वाइस प्रेसिडेंट गुरबीर सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। झिंडा की ओर से बजट पारित नहीं होने के लिए दूसरे सदस्यों को जिम्मेदार ठहराने...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।...

जालंधर में मां-बेटी पर चाकू से हमला, आरोपी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Summer express, जालंधर। पंजाब के जालंधर में मकसूदां के पास सुरानस्सी रोड स्थित आनंद नगर में एक युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया, लेकिन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.